एबीवीपी ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

खतौली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जानसठ तिराहे पर पं. बंगाल की मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:33 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:33 PM (IST)
एबीवीपी ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला
एबीवीपी ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

खतौली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जानसठ तिराहे पर पं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इससे पूर्व हुई सभा में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री ठाकुर विनोद चौहान ने कहा कि पं. बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में छात्रों पर सरेआम पुलिस गोलियां चला रही है। छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एबीवीपी इसका पुरजोर विरोध करती है। नगरमंत्री माधव गुप्ता ने कहा कि देश के किसी भी कोने में छात्रों का उत्पीड़न होगा तो एबीवीपी उसके खिलाफ आंदोलन चलाएगी। कालेज इकाई अध्यक्ष पिमांशु शर्मा ने कहा कि छात्रों पर गोली चलाना ¨नदनीय है। इस मौके पर अभिषेक राणा, निशांत पंडित, पारस जैन, प्रशांत पंडित, मोनू कुमार, मनन गुप्ता, आशुतोष राणा, अभिषेक राजपूत आदि मौजूद रहे।

वहीं, बुढ़ाना के बड़ौत तिराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए बताया कि पश्चिमी बंगाल में दो कार्यकर्ताओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार को घेरते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। चौक पर ममता का पुतला जलाया तथा प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर मंत्री अभिषेक संगल, सार्थक गर्ग, मनु सहरावत, नगर अध्यक्ष अंकित कंसल, शोर्य बंसल, लक्ष्य सोनी, पवनीष जावला आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी