सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भाई गंभीर

ल्हन की मेंहदी सुखने से पहले ही सड़क हादसे में पति की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि देवर गम्भीररूप से घायल हो गया। युवक की मौत की सूचना से दुल्हन व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ग्राम अकबरगढ़ निवासी चरणसिंह का पुत्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:44 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:44 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भाई गंभीर
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, भाई गंभीर

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बाइक पर सवार होकर छोटे भाई को थानाभवन छोड़ने के लिए जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर मौत हो गई। दुर्घटना में छोटा भाई भी घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मृतक की एक सप्ताह पूर्व ही शादी हुई थी।

थाना क्षेत्र चरथावल के ग्राम अकबरगढ़ निवासी दैनिक समाचार पत्र अभिकर्ता चरणसिंह के पुत्र गौरव की शादी एक सप्ताह पूर्व ग्राम न्यामू निवासी मेहरसिंह की पुत्री आंचल के साथ हुई थी। गौरव का छोटा भाई सन्नी चंडीगढ़ में नौकरी करता है। रविवार की सुबह सन्नी को थानाभवन गाड़ी में बैठाने के लिए गौरव बाइक से ले जा रहा था। गौरव की बाइक ग्राम ज्ञाना माजरा के निकट पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिसमें दोनो भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। जबकि सन्नी को जिला गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

गौरव की मौत की खबर सुन बेहोश हुई पत्नी

रविवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार गौरव की मौत हो गई। गौरव की मौत की दुखद खबर जैसे ही उसकी पत्नी आंचल को हुई तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। गौरव की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिलख पड़े, उनकी इस हालत को देखकर पड़ौसियों व अन्य रिश्तेदारों के भी आंसू निकल गए। आंचल को होश में लाया गया, लेकिन वह थोड़ी देर बाद फिर बेहोश हो गई। हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि हुई विधवा

एक सप्ताह पूर्व अकबरगढ निवासी गौरव से विवाह होने के बाद ससुराल आई आंचल के हाथों की मेंहदी भी अभी सूखी नहीं थी कि उस ये दिन देखने के लिए मजबूर होना पड़ा। विलाप करते गौरव के परिजन इस बात को भी बार-बार पर जुबां पर ला रहे थे। गौरव के लिए परिवार वालों ने भी कई सपने सजाए थे। लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद ही उसकी मौत हो जाएगी ये किसने सोचा था।

chat bot
आपका साथी