कर्ज में डूबे किसान की तनाव के कारण मौत

कस्बे में कर्ज में बैंक कर्ज में डूबे किसान की मानसिक तनाव के चलते दिमागी दौरा पडऩे से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की मदद करने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:07 AM (IST)
कर्ज में डूबे किसान की तनाव के कारण मौत
कर्ज में डूबे किसान की तनाव के कारण मौत

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बैंक के कर्ज में डूबे किसान की मानसिक तनाव के कारण दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की आर्थिक मदद करने की मांग की है।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा मोरना निवासी 52 वर्षीय महिपाल सिंह सात बीघा भूमि पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिजनों के अनुसार महिपाल पर यूनियन बैंक की भेड़ाहेड़ी शाखा का एक लाख 75 हजार रुपये का कर्ज था। महिपाल ने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कर्ज लिया था। समय पर कर्ज अदा नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव में चल रहे थे। शुक्रवार को वह अपने खेत में कार्य कर रहे थे कि अचानक उनके सिर में तेज दर्द हुआ। परिजन आनन-फानन में किसान को जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत में सुधार न देख उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया जहां पर शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने रविवार को किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की पत्नी कमला, बेटा अमित, कुलदीप, पिकुश व बेटी गुड्डी को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मास्टर ऋषिपाल सिंह, पूर्व प्रधान महकपाल, अरुण कुमार, पप्पन कुमार आदि ने मृतक के परिवार के लिए मदद की मांग प्रशासन से की है। तहसीलदार जानसठ अमित कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। कानूनगो और लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी