839 सैंपलों की जांच, 38 पॉजिटिव

पूर्व लॉकडाउन के दूसरे दिन 839 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 38 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। रविवार को सर्वाधिक केस सामने आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं आठ मरीज ठीक होने के बाद उन्हें घर भेजा गया। इस बीच वसुंधरा रेजीडेंसी निवासी कोरोना संक्रमित की दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:07 AM (IST)
839 सैंपलों की जांच, 38 पॉजिटिव
839 सैंपलों की जांच, 38 पॉजिटिव

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पूर्व लॉकडाउन के दूसरे दिन 839 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 38 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। रविवार को सर्वाधिक केस सामने आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं आठ मरीज ठीक होने के बाद उन्हें घर भेजा गया। इस बीच वसुंधरा रेजीडेंसी निवासी कोरोना संक्रमित की दिल्ली ले जाते समय मौत हो गई।

जिला अस्पताल और अन्य स्थानों पर होने वाली संदिग्ध कोरोना मरीजों की सैंपल रिपोर्ट प्रयोगशाला से दो दिन बाद सीएमओ के पास पहुंच रही है। रविवार की शाम पांच बजे तक 839 सैंपलों की जांच रिपोर्ट पहुंची, जिसमें 38 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार रविवार को पॉजिटिव मरीजों में सबसे अधिक मामले जिला जेल में सामने आए हैं। वहा 11 संक्रमित मिलने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके अलावा एक मोरना, दो शाहपुर, एक सिविल लाइन, एक रामपुरी, एक गांधी कॉलोनी, एक गौशाला नदी रोड, दो पुलिस लाइन, छह टाउन हॉल, एक रूड़की चुंगी, एक मंडी समिति, पांच वहलना पुलिस चौकी, दो सरकुलर रोड, एक बुढ़ाना, दो कूकड़ा में नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजी है। उधर, शहर के वसुंधरा रेजीडेंसी निवासी युवक के पिता को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गंभीर हालत में रेफर किया गया था। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक को शुगर की बीमारी भी थी।

आदमपुर में टीम का विरोध

शाहपुर के आदमपुर में पॉजिटिव मिली महिला को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए टीम पहुंची। टीम का परिजनों ने विरोध किया। एम्बुलेंस से मरीज को भेजने से परिजन मना करने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद गांव में बैरिकेडिंग की गई।

आठ मरीज हुए स्वस्थ

जनपद में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की रफ्तार धीमी है। रविवार को आठ मरीज स्वस्थ हुए, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।

इन्होंने कहा

रविवार को 839 सैंपलों की रिपोर्ट में 38 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक मरीज की दिल्ली जाते समय मौत हो गई।

-आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व

chat bot
आपका साथी