राजकीय संप्रेक्षण गृह पहुंचे 38 बाल बंदी

शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी स्थित बच्चा जेल का संचालन शुरू कर दिया गया है। बच्चा जेल का भवन बनकर तैयार होने पर नोएडा भेजे गए बाल बंदियों को आर्यपुरी स्थित बच्चा जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:13 PM (IST)
राजकीय संप्रेक्षण गृह पहुंचे 38 बाल बंदी
राजकीय संप्रेक्षण गृह पहुंचे 38 बाल बंदी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी स्थित बच्चा जेल का संचालन शुरू कर दिया गया है। बच्चा जेल का भवन बनकर तैयार होने पर नोएडा भेजे गए बाल बंदियों को आर्यपुरी स्थित बच्चा जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

आर्यपुरी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह किशोर का वर्ष 2017 से भवन निर्माण चल रहा था। भवन निर्माण के चलते बच्चा जेल में निरुद्ध बंदियों को नोएडा बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया था। फिलहाल बाल संप्रेक्षण गृह किशोर का निर्माण पूरा हो चुका है। निर्माण पूरा होने पर बाल संप्रेक्षण गृह शुरू कर दिया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने बताया कि नोएडा बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे 38 बाल बंदियों को बच्चा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। उधर, बाल बंदियों को नोएडा से आर्यपुरी स्थित बच्चा जेल में शिफ्ट करने पर पुलिस ने भी सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी है।

चार बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइकें बरामद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आवास विकास कालोनी के पास चेकिग में गिरोह पकड़ा गया। उनसे चोरी की सात बाइक बरामद हुई हैं। इस गिरोह का एक बदमाश वाहन चोर है। उसके विरुद्ध वाहन चोरी के आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि कस्बा चौकी इंचार्ज सुदेश राजमय फोर्स के साथ आवास विकास कालोनी के पास वाहन चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपने नाम विक्रांत पुत्र सुभाष बालाजीपुरम, आरिफ पुत्र अमीरुद्दीन गांव भंगेला, जानी उर्फ अमरीश पुत्र सुभाष गांव भायंगी व सुमित उपाध्याय पुत्र वीरेंद्र उपाध्याय नागर कालोनी बताया। उनसे चोरी की सात बाइक बरामद हुई हैं। बताया कि अभियुक्त विक्रांत शातिर विक्रांत चोर वाहन है। उनके विरुद्ध लगभग आधा दर्जन वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। उक्त गिरोह गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, मुजफ्फरनगर आदि जिलों से बाइक चोर करने के बाद उनके पा‌र्ट्स को बेच देता था।

chat bot
आपका साथी