किसान के 20 पशु एक साथ बीमार एक की मौत

गोधना में किसान के करीब 20 पशुओं के बीमार होने और एक की मौत से अफरातफरी मच गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक और पशु चिकित्साधिकारी ने मामले की जानकारी हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 11:35 PM (IST)
किसान के 20 पशु एक साथ बीमार एक की मौत
किसान के 20 पशु एक साथ बीमार एक की मौत

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। गोधना में किसान के करीब 20 पशुओं के बीमार होने और एक की मौत से अफरातफरी मच गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक और पशु चिकित्साधिकारी ने मामले की जानकारी हासिल की।

तौफिक पुत्र मकसूद अहमद गांव में डेयरी का काम करता है। सोमवार सुबह उसके सभी पशु अचानक बीमार हो गए। तौफिक ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मोहित चौहान को मामले की जानकारी दी। डॉ. मोहित चौहान और गांव के ही पशु चिकित्सक डॉ. रविद्र गिरी ने बीमार पशुओं का उपचार किया। उन्होंने बताया कि करीब 20 पशुओं को रात्रि में पशुपालक ने चारा डाला था। सुबह उठकर देखा तो सभी पशु तड़प रहे थे। लक्षणों के आधार पर लगता है कि घास में कोई जहरीला पदार्थ आने से पशुओं की हालत खराब हुई है। सभी पशुओं का उपचार चल रहा है। हालांकि एक भैंस की मौत हो गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

chat bot
आपका साथी