करोड़ों की भूमि कब्जा मुक्त करा निर्माण का शिलान्यास

मुजफ्फरनगर जेएनएन। रुड़की रोड पर करोड़ो की सरकारी भूमि अवैध कब्जा मुक्त करा सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 11:57 PM (IST)
करोड़ों की भूमि कब्जा मुक्त करा निर्माण का शिलान्यास
करोड़ों की भूमि कब्जा मुक्त करा निर्माण का शिलान्यास

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। रुड़की रोड पर करोड़ो की सरकारी भूमि अवैध कब्जा मुक्त करा सोमवार को पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास किया। पालिका अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सरकारी भूमि पर फिर से अवैध कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।

सोमवार को रुड़की चुंगी के पास मौहल्ला जनकपुरी में लगभग तीन बीघा पालिका भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सभासदों के साथ लगभग 39 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली चार दिवारी एवं मिट्टी भराव आदि कार्य का भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। इसके उपरांत पालिका अध्यक्ष ने सभासदों के साथ जनकपुरी में ही निर्मित कराए गए श्मशान घाट का भी निरीक्षण किया। श्मशान घाट के अंदर खड़ी दो कारों को भी उन्होंने हटाने के निर्देश दिए। सभासद ओम सिंह, अरविद धनगर, सलेक चंद, कैलाशो देवी तथा राजकुमार एवं नरेश खटीक, जेई कपिल कुमार, अशोक ढींगरा, रजत अग्रवाल लिपिक, इंद्र नारायण माथुर, सत्य प्रकाश त्यागी, मनीष कुमार ठेकेदार, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी शामिल रहे।

राजनीति में अपराधीकरण पर लगे विराम : आनंद

जागरण संवाददाता,खतौली: राष्ट्र निर्माण पार्टी के अध्यक्ष मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी डा. आनंद कुमार ने कहा कि राजनीति में अपराधीकरण पर अंकुश लगे। साफ छवि के लोगों को जनप्रतिनिधि बनाया जाए। मंहगाई से जनता त्रस्त है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।

आर्य समाज शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में डा. आनंद कुमार ने कहा उनकी पार्टी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा व वेस्ट यूपी में काम कर रही है। आगामी 2022 के चुनाव में राष्ट्र निर्माण पार्टी भी प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा साफ छवि के लोगों को ही जनप्रतिनिधि बनाया जाए। जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को लोभलालच में न गिराया जाए। कुछ राज्यों में भाजपा सरकार ने अच्छे काम किया, वहीं कुछ प्रदेशों में उनका काम सहीं नहीं है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35 ए तथा कोर्ट के माध्यम ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की पहल सहीं है। पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा उनकी पार्टी आने वाले चुनाव में भाग लेगी। इस अवसर पर जगदीश सिंह, अजेश, रामदेव शास्त्री, राजपाल, मदनपाल, भूलेराम, संतोष वर्मा, विजयपाल, देशपाल, महिपाल, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी