शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के तराने गूंजे

कोरोना के साये में लॉकडाउन के दौरान जनपद में 74वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 11:24 PM (IST)
शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के तराने गूंजे
शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के तराने गूंजे

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कोरोना के साये में लॉकडाउन के दौरान जनपद में 74वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यालयों पर तिरंगा फहराया। लॉकडाउन के चलते इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। सरकारी कार्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

शनिवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार तथा सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सहित कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसी क्रम में सीएमओ कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ कोरोना ड्यटी में लगातार काम करने वाले कर्मचारियों में डीएमओ अलका सिंह, क्षय रोग विभाग के अतुल भारद्वाज सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण में सचिव महेंद्र प्रसाद, बीएसए कार्यालय में एबीएसए योगेश शर्मा, विकास भवन में सीडीओ आलोक कुमार यादव, कृषि विभाग में कृषि उप निदेशक जसवीर सिंह तेवतिया, गन्ना विभाग में जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, एआरटीओ भवन एआरटीओ प्रशासन विनित मिश्र, कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय पर पीपीओ पवन कुमार विश्वकर्मा, रोडवेज डिपो में एआरएम संदीप अग्रवाल व वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा अन्य कार्यालयों में भी ध्वजारोहण हुआ।

पार्टी कार्यालयों पर गूंजे देशभक्ति के तराने

गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। वहीं भगतसिंह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी व नगराध्यक्ष जुनैद रऊफ ने ध्वजारोहण किया। महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर वरिष्ठ बसपा नेताओं ने ध्वजारोहण किया। वहीं बसपा के सहारनुपर मंडल के सेक्टर प्रभारी पुष्पांकर पाल ने शहीद प्रेमपाल चौक पर माल्यार्पण कर देशभक्ति गीतों से युवाओं को देशसेवा के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों पर लगी शहीदों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया।

chat bot
आपका साथी