प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे 10 हजार बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा पदाधिकारी अस्पताल वृद्ध आश्रम व मलिन बस्तियों में फल वितरित करेंगे। लोगों को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:04 AM (IST)
प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे 10 हजार बधाई संदेश
प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे 10 हजार बधाई संदेश

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा पदाधिकारी अस्पताल, वृद्ध आश्रम व मलिन बस्तियों में फल वितरित करेंगे। लोगों को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे। इसके साथ ही जिले में प्रत्येक बूथ से पांच कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं पर फीडबैक देते हुए प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन शुक्रवार को है। जिले में इस अवसर पर होने वाली कार्यक्रमों के लिए भाजपाइयों ने तैयारी की है। इस बार पीएम का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। 17 सितंबर से सात दिन तक विशेष कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ने बताय कि सेक्टर, मंडल और बूथ स्तर पर सात दिन तक कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। पदाधिकारी और कार्यकर्ता मलिन बस्ती में जाएंगे। अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर कोरोनारोधी टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जरूरतमंदों की सेवा के लिए अन्य कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने बताया कि पात्रों का योजना का लाभ पहुंचा रहा है या नहीं इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। पार्टी हाईकमान से निर्देश है कि किसी प्रकार की आतिशबाजी या जश्न न मनाया जाए। भीड़ भी एकत्र न की जाए, जिसके चलते पार्टी कार्यालय पर बड़ा कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

भाजपा के जिला महामंत्री विजय सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर बूथ से पांच कार्यकर्ता पीएम के नाम पत्र लिखेंगे। पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार की सात साल की उपलब्धियों को रेखांकित किया जाएगा। योजनाओं के जनता को मिल रहे लाभ के बारे में बताया जाएगा। इन पत्रों को प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। जिले में दो हजार से अधिक बूथ हैं, सभी बूथों से पत्र प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी