मुरादाबाद में गणपति विसर्जन के समय रामगंगा नदी में डूबा युवक, 14 घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों को मिला युवक का शव

Youth Drowned in Moradabad सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक डूब गया। रामगंगा नदी के भटावली घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान युवक के डूबने की सूचना पर थाना पुलिस गोताखोरों की टीम लेकर पहुंची।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:56 PM (IST)
मुरादाबाद में गणपति विसर्जन के समय रामगंगा नदी में डूबा युवक, 14 घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों को मिला युवक का शव
युवक रोहित की मौत के रोते-बिलखते परिवार के लोग।

मुरादाबाद, जेएनएन। Youth Drowned in Moradabad : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक डूब गया। रामगंगा नदी के भटावली घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान युवक के डूबने की सूचना पर थाना पुलिस गोताखोरों की टीम लेकर पहुंची। नदी में सर्च अभियान चलाया गया। करीब 14 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों को  युवक का शव मिला। युवक के परिजनों ने आधा दर्जन युवकों पर हत्या करने का शक जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मुरादाबाद हरिद्वार मार्ग जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया गया।

गुरुवार की शाम को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भटावली के ग्रामीणों ने भटावली रामगंगा नदी घाट पर गणेश विसर्जन किया था।इस दौरान प्रेमनगर निवासी रोहित सैनी रामगंगा नदी में डुब गया था।देर रात तक पुलिस व गोताखोरों ने शव को बरामद करने का प्रयास किया था लेकिन अधिक रात हो जाने पर सर्च अभियान रोक दिया गया था।आज सुबह फिर सिविल लाइंस पुलिस व पी ए सी के गोताखोरों ने रामगंगा नदी में रोहित के शव को बरामद करने का प्रयास किया। करीब चौदह घंटे बाद जहां विसर्जन हुआ था उससे करीब सौ मीटर की दूरी पर नदी में शव बरामद हुआ है।

शव मिलने पर परिजनों ने भटावली गांव निवासी रवि, सुनील, गौतम, बंटी, अभिषेक, आकाश व पप्पू पर रोहित की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे जाम करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संहसवीर सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम गजेन्द्र त्यागी व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सैनी ने लोगों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सहसवीर सिंह ने बताया कि युवक के पिता रामरतन सैनी ने हत्या करने का शक जताते हुए तहरीर दी है।जिसकी जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था रोहितः मृतक रोहित अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा रोहन व बहन मेघा, मनीषा है।वह अपने पिता रामरतन सैनी व मां जयवती का लाडला भी था और घर में सबसे बड़ा होने के नाते काम करने में अपने पिता के साथ रहता है। बेटे के शव को देखकर माता पिता ही नहीं अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

खनन माफिया ने रामगंगा नदी में बना दिए गड्ढेः जहां पर गुरुवार की शाम को भटावली रामगंगा नदी घाट पर गणेश विसर्जन किया गया है यहां पर खनन माफिया का राज चलता है।रात ही नहीं दिन में भी खुलेआम रामगंगा नदी से रेत का खनन किया जा हैं। भटावली गांव निवासी बीपी सैनी आदि लोगों का कहना था कि रामगंगा नदी से रेत निकलने से नदी में भयंकर गड्ढे बन गए हैं।जिसका लोगों को पता ही नहीं चल पाता है।इस पर प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी