संपत्ति के लिए महिला को छोटी बहन ने दिया जहर, अस्पताल में भर्ती महिला ने पुलिस को ऐसा दिया बयान

Younger sister gave poison to woman महिला ने संपत्ति विवाद में जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुगलपुरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मुहल्ला बरवालान निवासी नाहिद को सोमवार सुबह बेसुध हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 11:50 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 11:50 AM (IST)
संपत्ति के लिए महिला को छोटी बहन ने दिया जहर, अस्पताल में भर्ती महिला ने पुलिस को ऐसा दिया बयान
होश में आने पर नाहिद ने बताया कि उसकी छोटी बहन मकान पर कब्जा करना चाहती है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Younger sister gave poison to woman : महिला ने संपत्ति विवाद में जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुगलपुरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मुहल्ला बरवालान निवासी नाहिद को सोमवार सुबह बेसुध हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर नाहिद ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। एक साल पूर्व पति की भी मौत हो चुकी है। नाहिद के अनुसार उसकी छोटी बहन दो बच्चों और पति साथ जबरन घर में रहने लगी है। वह मकान को कब्जा करने की आए दिन धमकी देती है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह उसने बहाने से चाय पीने के लिए घर बुलाया था। इसके बाद उसी चाय में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ गई,जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में स्वजन ने भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है। सूचना मिलने पर मुगलपुरा थाना पुलिस भी अस्पताल में पहुंची। मुगलपुरा थाना अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान लिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत : रामपुर लखनऊ बाइपास पर सड़क पार करते समय साइकल सवार मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मजदूर की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार घटना के बाद मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव निवासी सवा सिंह गोयल इंडिया फैक्ट्री में मजदूरी करता है। रात की ड्यूटी पूरी करने के बाद मंगलवार सुबह वह साइकिल से घर जा रहा था। पाकबड़ा के नानकबाड़ी गांव के पास जैसे ही सवा सिंह सड़क पार कर रहा था,उसी समय रामपुर की तरफ से आ रही बाइक साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

chat bot
आपका साथी