रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र में युवक की गला काटकर हत्या, गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक शनिवार शाम से गायब था। रविवार शाम उसका शव जंगल में मिला। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:05 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:05 PM (IST)
रामपुर सिविल लाइंस क्षेत्र में युवक की गला काटकर हत्या, गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई।

मुरादाबाद, जेेएनएन। रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक शनिवार शाम से गायब था। रविवार शाम उसका शव जंगल में मिला। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव का 20 वर्षीय अनूप उर्फ बबलू पुत्र अमर सिंह है। वह एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। स्वजनों के मुताबिक वह शनिवार रात घर नहीं पहुंचा। लेकिन, शाम के समय उसे गांव के तीन युवकों के साथ घूमते देखा गया था। रविवार को सुबह तक वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। शाम को रायपुर गांव से तीन किलोमीटर दूर पंजाबनगर गांव के जंगल में गेहूं के खेत में उसका शव मिला। जिस महिला का खेत है, वह चारा लेने गई थी। वहां गेहूं की फसल बिछी देख वह अंदर चली गई। वहां अनूप का शव पड़ा था। शव देख महिला की चीख निकल गई। महिला ने गांव में आकर घटना की जानकारी दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस आ गई। काफी देर तक पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद शव मिलने की सूचना रायपुर गांव से मृतक के स्वजनों भी आ गए। शव देखते ही स्वजनों में चीख पुकार मच गई। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से गला काटकर की गई है। शव के पास शराब की टूटी बोतल भी मिली है। मृतक के पिता की ओर से गांव के तीन लोगों शंकर, गोविंद और विकास उर्फ बब्ली के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी