प्यार करने के बहाने युवक ने बनाए शारीरिक संबंध, जानिए क्या हुआ छोड़कर भागे युवक के घर पहुंच गई युवती

तीन साल पहले बरेली में पढ़ाई के दौरान प्रेमजाल में फंसी बदांयू की एक युवती छलिया पति की तलाश करते मुरादाबाद पहुंच गई। सिविल लाइंस पुलिस ने पत्नी से मुंह फेर कर घर में छिपे युवक को दबोच लिया। आरोपित पति थाने लाया गया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 04:01 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 04:01 PM (IST)
प्यार करने के बहाने युवक ने बनाए शारीरिक संबंध,  जानिए क्या हुआ छोड़कर भागे युवक के घर पहुंच गई युवती
सिविल लाइंस पुलिस ने पत्नी से मुंह फेर कर घर में छिपे युवक को दबोच लिया।

 मुरादाबाद, जेएनएन। तीन साल पहले बरेली में पढ़ाई के दौरान प्रेमजाल में फंसी बदांयू की एक युवती छलिया पति की तलाश करते मुरादाबाद पहुंच गई। सिविल लाइंस पुलिस ने पत्नी से मुंह फेर कर घर में छिपे युवक को दबोच लिया। आरोपित पति थाने लाया गया। तब पीड़िता ने अपने पति पर वायदे से मुकरने व दूसरी शादी करने का तानाबाना बुनने के गंभीर आरोप मढ़े। आरोपित ने प्रकरण का पटाक्षेप करने के लिए युवती से 15 दिन की मोहलत मांगी है। सिविल लाइंस पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी है। बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती तीन साल पहले बरेली में एनएएम का कोर्स कर रही थी। मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लोकोशेड के पास रहने वाला एक युवक भी वहां पढ़ाई कर रहा था। दोनों के बीच प्यार हो गया। युवती के मुताबिक शादी का झांसा देकर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। कुछ दिनों बाद युवती ने शादी का दबाव बनाया। तब युवक आनकानी करने लगा। युवती के अनुसूचित जाति का होने की दलील देकर परिवार को मनाने के लिए युवक ने मोहलत मांगी। इंतजार की घड़ियां बढ़ने पर युवती ने बरेली के बारादरी थाने में तहरीर दी। दुष्कर्म के आरोप में जेल जाने का खौफ युवक को हुआ तो 18 जून 2020 को युवक ने प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज की। इसके बाद दोनों बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के पास किराये के मकान में रहने लगे। इस बीच युवक संविदा कर्मी के रूप में बदायूं स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने लगा। दीपावली के मौके पर वह युवती को बरेली छोड़कर घर लौट आया। युवती पति के वापस लौटने का इंतजार करने लगी। तय समय बीतने के बाद भी आरोपित बरेली वापस नहीं लौटा। तब युवती को संदेह हुआ। पति से मोबाइल पर संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन विफल रही। तब शुक्रवार को युवती परिजनों संग मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस कर्मियों संग वह लोकोशेड में रहने वाले आरोपित युवक के घर पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक व युवती को साथ लेकर थाने पहुंची। इस बीच युवक अपनी ही पत्नी से पल्ला झाड़ने की कोशिश करता रहा। घटना के बावत थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी