रात में सोने गया युवक सुबह फंदे पर लटका मिला, जून में युवक ने की थी दूसरी शादी, जानें क्या रहा मौत का कारण

Suicide in Moradabad एक निर्यात फर्म में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। फांसी के फंदे से झूलता हुआ युवक का शव कमरे में मिला। स्वजन ने शव को नीचे उतारने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 01:30 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 01:30 PM (IST)
रात में सोने गया युवक सुबह फंदे पर लटका मिला, जून में युवक ने की थी दूसरी शादी, जानें क्या रहा मौत का कारण
मुरादाबाद की एक निर्यात फर्म में कम्प्यूटर आपरेटर था युवक।

मुरादाबाद, जेएनएन। Suicide in Moradabad : एक निर्यात फर्म में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। फांसी के फंदे से झूलता हुआ युवक का शव कमरे में मिला। स्वजन ने शव को नीचे उतारने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मझोला थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी विजय कुमार प्रजापति एक निर्यात फर्म में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत था। स्वजन ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद वह सोने के लिए कमरे में चला गया था। सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो स्वजन ने दरवाजा खटखटाने के साथ ही आवाज दी।

कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव कमरे की छत में लगे पंखे से लटक रहा था। यह देखकर मां लीलावती ने शोर मचाया। घर के साथ ही आस-पास के लोग शोर सुनकर आ गए। सभी की मदद से शव को नीचे उतारकर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मृतक के भाई राजकुमार प्रजापति ने बताया कि विजय कुमार की पत्नी की दो साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। दोनों के एक बेटा और बेटी हैं। पत्नी की मौत के बाद विजय परेशान रहता था।

इसके बाद परिवार के लोगों ने इसी साल जून माह में अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीपुर निवासी मंजू के साथ दूसरा विवाह कर दिया था। कुछ दिन पहले वह परिवार के शादी समारोह में भाग लेने के लिए ससुराल गई थी। घटना के समय घर में मां लीलावती और मृतक के बच्चे विक्रांत तथा राधिका थे। पति की मौत की खबर मिलते ही मंजू अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंच गई। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया था। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी