मुरादाबद के किसान नौ तरीके का बना रहे जैविक गुड़, दिल्ली-हरियाणा तक खूब किया जा रहा पसंद, जानें- क्या है भाव

Organic Jaggery made in Moradabad खेती में आमदनी बढ़ाने के लिए युवा किसान जैविक फसलें बोने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इसका लाभ भी किसानों को मिलने लगा है। मुरादाबाद मंडल के कई युवा किसानों के जैविक गुड़ की मिठास कई प्रदेशों में फैल रही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 01:24 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:51 PM (IST)
मुरादाबद के किसान नौ तरीके का बना रहे जैविक गुड़, दिल्ली-हरियाणा तक खूब किया जा रहा पसंद, जानें- क्या है भाव
युवा किसानों ने जैविक खेती की तरफ बढ़ाए कदम

मुरादाबाद, जेएनएन। Organic Jaggery made in Moradabad : खेती में आमदनी बढ़ाने के लिए युवा किसान जैविक फसलें बोने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इसका लाभ भी किसानों को मिलने लगा है। मुरादाबाद मंडल के कई युवा किसानों के जैविक गुड़ की मिठास कई प्रदेशों में फैल रही है। छजलैट ब्लाक के बैरमपुर गांव के युवा किसान पुनीत धारीवाल गुड़ तैयार करके कई प्रदेशों में बेचकर लाखों कमा रहे हैं। उनसे प्रेरणा लेकर अन्य किसानों ने भी परंपरागत खेती छोड़कर जैविक खेती करना शुरू कर दी है।

मुरादाबाद जिले में करीब 500 किसान जैविक खेती से जुड़े हैं। यहां कोरोना संक्रमण से पहले मंडी समिति में जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार भी लगता था। लेकिन, इन दिनों में बंद पड़ा है। किसानों ने जैविक खेती करके गुड़ तैयार किया है। यह गुड़ दिल्ली और हरियाणा की मंडियों में भेजा जा रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड में भी मुरादाबाद मंडल के जैविक गुड़ की मिठास पहुंच रही है। युवा किसान पुनीत धारीवाल ने इस साल दो एकड़ जमीन में जैविक तरीके से गन्ने की फसल उगाई है। गन्ना चीनी मिलों को बेचने के बजाय वह जैविक गुड़ तैयार कराकर दिल्ली और गुरुग्राम में बेच रहे हैं। इससे उन्हें मिल पर गन्ना बेचने से दोगुना लाभ मिल रहा है।

अमरोहा के वीबड़ा खुर्द गांव के युवा किसान विमल चौहान ने भी आर्गेनिक तरीके से गन्ने की खेती करके नौ तरह का गुड़ बाजार में बेच रहे हैं। विमल चौहान का कहना है कि सबसे अधिक ड्राई फ्रूट के गु़ड़ की मांग है। तिगरी मेले में स्टाल लगाया था। वहां काफी मात्रा में लोगों ने जैविक गुड़ खरीदा। हम जैविक गुड़ दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के बाजार में बेच रहे हैं। इससे हमें चीनी मिलों पर मिलने वाली गन्ने की कीमत से तीन गुना अधिक तक दाम मिल जाते हैं। शुद्ध जैविक गुड़ जहर मुक्त गुड़ है।

इसमें केमिकल की मात्रा बिल्कुल नहीं है। देशी गुड़ के खाने से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। यह शरीर को ताकत देता है। मुरादाबाद के उप कृषि निदेशक सीएल यादव का कहना है कि जैविक खेती करने वाले किसानों की सरकार भी मदद कर रही है। इसीलिए किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह सबसे अच्छी बात है कि युवा किसान जैविक खेती की तरफ बढ़ रहे हैं। इससे खेती के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी।

गु़ड़ के प्रकार कीमत (प्रतिकिलो)

ड्राई फ्रूट गुड़ 300

चना गुड़ 150

मूंगफली गुड़ 180

सफेद इलायची गुड़ 170

हल्दी सौंठ गुड़ 150

चना मूंगफली सोंठ गुड़ 150

सौंफ अजवाइन गुड़ 140

सादा गुड़ 120

पुराना गुड़ 100

chat bot
आपका साथी