Yogi Adityanath in Sambhal : अमरोहा के गजरौला से गुजरे सीएम, 150 पुलिस कर्मी सुरक्षा में रहे तैनात

Yogi Adityanath in Sambhal सम्भल से जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार में सवार होकर गजरौला होते हुए दिल्ली जाएंगे। इस कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सड़क पर नाकाबंदी की तैयारी में जुट गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 03:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 03:53 PM (IST)
Yogi Adityanath in Sambhal : अमरोहा के गजरौला से गुजरे सीएम, 150 पुलिस कर्मी सुरक्षा में रहे तैनात
सम्भल से कार में सवार होकर गजरौला होते हुए दिल्ली जाएंगे सीएम।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। सम्भल से जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार से गजरौला होते हुए दिल्ली के ल‍िए रवाना हुए। इस कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सड़क पर नाकाबंदी की तैयारी में जुट गई। गजरौला थाना क्षेत्र में 50 प्‍वाइंट चिन्हित कर उस पर लगभग डेढ़ सौ पुलिसकर्मी तैनात कर द‍िए गए थे।

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर से बृजघाट तक पुलिस द्वारा 50 प्‍वाइंट चिन्हित किए गए थे। इन प्‍वाइंट में अवैध कट, गली-मोहल्लों के द्वार शामिल हैं। यहां पर मंडी धनौरा सर्किल का पूरा फोर्स तैनात किया गया। पुलिस के मुताबिक दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री सम्भल से कार में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। जब वह हसनपुर से निकले तो गजरौला में चौपला चौराहे पर लगभग एक किलोमीटर दूर चारों तरफ नाकाबंदी करते हुए वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। चौपला पुलिस चौकी के ऊपर बने पुल पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। पीएसी के जवान भी सुरक्षा में सहभाग‍िता की। चौपला पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि लगभग डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। 50 सुरक्षा प्‍वाइंट चयनित किए गए हैं। मुख्यमंत्री कार में सवार होकर सम्भल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

प्रदेश में सर्वत्र सुख व शांति : सम्भल में भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्र मोहन नेकुरकावली के एक रिसोर्ट में आयोजित सम्मेलन में कहा कि योगी सरकार में प्रदेश में सर्वत्र सुख शांति है। अपराधी जेल में हैं। दुर्दांत अपराधियों को ठिकाने लगा दिया गया है। अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रदेश भर में बुलडोजर चलाया गया। धारा 370 हटाने के अलावा तीन तलाक पर कानून जैसे ऐतिहासिक काम किए गए। उन्हाेंने कहा कि अयोध्या मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का काम भी भाजपा की सरकार के दौरान हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना, आरोग्य कार्ड, राशन वितरण, किसान सम्मान निधि, उज्जवला गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के अंतर्गत निशुल्क कनेक्शन जैसे अनगिनत कार्य जनहित में हुए। इस अवसर पर राजेश सिंघल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चौधरी खिलेंद्र सिंह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, नेपाल सिंह लोधी, प्रेम राज त्यागी जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ आदि ने विचार व्यक्त किए। 

chat bot
आपका साथी