Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बताया योग का महत्‍व, लोगों ने घरों में ही क‍िया योगाभ्‍यास

जिलाधिकारी ने बताया कि देश में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के महत्व को घर-घर तक प्रसारित किए जाने की आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार क‍िया जा रहा है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:30 AM (IST)
Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बताया योग का महत्‍व, लोगों ने घरों में ही क‍िया योगाभ्‍यास
योगाभ्यास को बढ़ावा देने की योजना बनाई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। 21 जून यानी क‍ि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह से ही घरों का माहौ बदला-बदला सा नजर आया। लोगों ने अपनी द‍िनचर्या की शुरुआत योग से की। कोरोना महामारी के कारण इस बार सामूह‍िक रूप से कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो रहा है, ऐसे में लोगों ने घरों पर ही योग का अभ्‍यास क‍िया। इस दौरान लोगों ने योग को अपने जीवन में उतारने का संकल्‍प भी ल‍िया। 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकािरियों को पूर्व में ही निर्देश दे द‍िए दिए गए थे। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि देश में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के महत्व को घर-घर तक प्रसारित किए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान में देश में उत्पन्न महामारी की विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार क‍िया जा रहा है। कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों में लोगों को समूह के एकत्र नहीं होना है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने आवास पर ही योगाभ्यास किए जाने की सलाह दी है। आयुष मंत्रालय इंटरनेट मीडिया के माध्यम से योगाभ्यास को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। लोगों ने इसमें आनलाइन प्रतिभाग क‍िया। योग प्रातः सात बजे से शुरू हो गया है। अभ्‍यास कुल 45 म‍िनट तक कराया गया। योगाभ्यास बी विद योगा, बीएट होम का संदेश द‍िया गया। 

कोरोना को हराने में योग ही सबसे बड़ी ताकत है। योग के प्रति जागे रहेंगे तो नि:संदेह आयु लंबी होगी।

अजीत अग्रवाल

योग सूर्योदय से पहले शुरू करेंगे और सूर्य उदय के बाद तक करेंगे तो उसका लाभ लोगों को अधिक मिलेगा।अमित गर्ग, मोक्षयथान योग संस्थान

योग ऐसा माध्यम है, जो काया को निरोग बनाने में सहायक है। एक दिन योग करने से नहीं निरंतर योग करके निरोग रहेंगे।

संजय धवन, निदेशक, एरीना मल्टीमीडिया

कितने भी व्यस्त हैं, उस व्यस्त समय में एक घंटा अपने शरीर के लिए जरूर दें। जब हम शरीर का ध्यान देंगे, तभी स्वस्थ रहेंगे।

सुधीर शर्मा, प्रधान, जागो भारत योग साधक

यह भी पढ़ें :-

Health Benefits Of Gular: गूलर नेत्र रोग, मधुमेह, डायरिया सहित कई बीमारियों में लाभकारी

Fraud in UP Police : पुलिस की फर्जी नौकरी से खुश होकर सुनील ने अन‍िल के साथ तय कर द‍िया था बहन का र‍िश्‍ता

Yoga Day : योग गुरु बोले, योग से बढ़ी शरीर में आक्सीजन और प्रतिरोधक क्षमता, आप भी अपनाएं ये आसन

chat bot
आपका साथी