अमरोहा में आम के पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, सनसनी

अमरोहा के गजरौला के गांव अहरौला तेजवन में उस वक्‍त सनसनी फैल गई जब एक मजदूर का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:51 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:51 PM (IST)
अमरोहा में आम के पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, सनसनी
अमरोहा में आम के पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, सनसनी

अमरोहा, जेएनएन। गजरौला के गांव अहरौला तेजवन स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर मजदूर का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मजदूर की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा है।

नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी किशनलाल का 45 वर्षीय पुत्र राजू मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं लगा। स्वजन व आसपास के लोग भी उसकी तलाश में जुटे थे। दोपहर एक बजे मोहल्ले के पास ही स्थित गांव अहरौला तेजवन में खचेड़ू के बाग में आम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। मजदूर ने अपने ही अंगोछे से फांसी का फंदा बनाया था। घटना की जानकारी उस समय हुई जब कुछ बच्चे बाग में आम बीनने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मजदूर का शव लटका देख कर आसपास के लोगों को जानकारी दी। लोगों की भीड़ जुट गई। स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलते ही कुमराला चौकी प्रभारी कृपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक ने अपने ही अंगोछे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

chat bot
आपका साथी