Women Oppression : दहेज के ल‍िए मह‍िला का उत्‍पीड़न, देवर ने क‍िया दुष्‍कर्म, पत‍ि ने द‍िया तीन तलाक

महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि विरोध करने पर पति ने तीन तलाक देकर उससे रिश्ता तोड़ लिया। थाना कटघर क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उसका निकाह तीन साल पहले भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 01:50 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 01:50 PM (IST)
Women Oppression : दहेज के ल‍िए मह‍िला का उत्‍पीड़न, देवर ने क‍िया दुष्‍कर्म, पत‍ि ने द‍िया तीन तलाक
निकाह तीन साल पहले भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। कटघर क्षेत्र की एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि विरोध करने पर पति ने तीन तलाक देकर उससे रिश्ता तोड़ लिया। थाना कटघर क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उसका निकाह तीन साल पहले भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुआ था।

आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए तंग कर रहे थे। डेढ़ साल की एक बेटी हो गई, लेकिन ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला। पीड़िता के अनुसार बीते 20 सितंबर को पति घर से बाहर गया था। उसी दौरान रात करीब दस बजे देवर ने कमरे में घुसकर डरा धमका कर दुष्कर्म किया। अगले दिन पति के लौटने पर पीड़िता ने उससे शिकायत की तो पति भड़क गया। आरोप है कि पति और सास-ससुर ने उल्टा पीड़िता को ही भलाबुरा कहा। इतना ही नहीं मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। मामले में एसएसपी ने भोजपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी