दो पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे के पति पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि 27 फरवरी को उसके स्वजन बाहर गए थे। तब गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। घर में अकेली देख महिला से अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ शुरु कर दी थी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:05 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:05 PM (IST)
दो पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे के पति पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
पुलिस घटना को चुनावी रंजिश मानकर जांच कर रही है।

बरेली, जेएनएन।स्वार में दो पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे के पति पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कई दिन बाद एक दूसरे के पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना को चुनावी रंजिश मानकर जांच कर रही है।

जैसे जैसे प्रधानी का चुनाव नजदीक आता जा रहा है। गांव में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। चौपालों पर पंचायतें भी लगना शुरु हो गईं हैं। चुनाव की आड़ में लोग अपनी अपनी रंजिशें निकाल रहे हैं। लोग एक-दूसरे का जोर भी आजमा रहे हैं। कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि 27 फरवरी को उसके स्वजन बाहर गए थे। तब गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। घर में अकेली देख महिला से अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ शुरु कर दी थी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। वहीं दूसरे पक्ष की महिला ने आरोप लगाया है कि सोमवार को बिजारखाता से गांव की ओर वह पैदल आ रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया और अश्लील हरकतें शुरु कर दी। महिला के शोर मचाने पर दोनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए थे। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल रुम सिंह बघेल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी