फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, ससुरालियों पर मुकदमा

शादी के महज आठ माह बाद ही एक विवाहिता गुरुवार को फंदे पर लटकी मिली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:53 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:53 AM (IST)
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, ससुरालियों पर मुकदमा
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, ससुरालियों पर मुकदमा

मुरादबाद, जासं : शादी के महज आठ माह बाद ही एक विवाहिता गुरुवार को फंदे पर लटकी मिली। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका का पति पुलिस की गिरफ्त में है।

डिलारी थाना क्षेत्र के शीमालखेड़ा गांव के रहने वाले अहमद हसन के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी शाइस्ता का निकाह फरवरी 2020 में भोजपुर के घास मंडी निवासी मेहंदी हसन के पुत्र जुबेर के साथ किया था। निकाह में उन्होंने अपने साम‌र्थ्य के मुताबिक दान दहेज दिय। इसके बाद भी शाइस्ता के ससुराली दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। साइस्ता पर दहेज के रूप में पांच लाख रुपये व गाड़ी मायके से लाने का दबाव बनाते रहे। इसको लेकर दोनों परिवारों में कई बार अनबन भी हुई। इन सबके बीच गुरुवार शाम को शाइस्ता कमरे में फंदे से लटकी मिली। इसकी भनक लगते ही उसके मायके वाले भोजपुर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पति जुबेर, सास फरजाना व ससुर मेहंदी हसन पर शाइस्ता की हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतका का पति की हिरासत में है। उससे पूछताछ हो रही है।

chat bot
आपका साथी