मह‍िला पुलिस अधिकारी का पत‍ि से चल रहा व‍िवाद, बेटे से म‍िलने पहुंचे पत‍ि को थाने में बैठा ल‍िया

Woman Police Officer dispute with Husband एक महिला पुलिस अधिकारी व उनके पति का विवाद शुक्रवार को थाने तक पहुंच गया। दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मामला तूल पकड़ता देख बाद में दोनों थाने से चले गए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 02:10 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 02:10 PM (IST)
मह‍िला पुलिस अधिकारी का पत‍ि से चल रहा व‍िवाद, बेटे से म‍िलने पहुंचे पत‍ि को थाने में बैठा ल‍िया
थाने पहुंचा महिला पुलिस अधिकारी व पति का विवाद।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Woman Police Officer dispute with Husband : अमरोहा जिले में तैनात एक महिला पुलिस अधिकारी व उनके पति का विवाद शुक्रवार को थाने तक पहुंच गया। दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मामला तूल पकड़ता देख बाद में दोनों थाने से चले गए। यह मामला पुलिस महकमे में काफी चर्चा में रहा। वहीं इस संबंध में विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे रहे।

जनपद अमरोहा में तैनाती से पूर्व अन्यत्र जिले में तैनाती के दौरान वाहन चेकिंग के समय तल्ख तेवर दिखा कर चर्चा में आई एक महिला पुलिस अधिकारी का पारिवारिक विवाद थाने तक पहुंच गया। बताते हैं कि वह महिला अधिकारी अपने बेटे के साथ रहती हैं तथा पति से विवाद चल रहा है। पति दूसरे शहर में रहकर नौकरी करते हैं। पति बेटे से मिलने के लिए आए थे। इस दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। चर्चा तो यहां तक है कि पति ने घर पर ही आत्महत्या करने की धमकी दे डाली थी। जिससे घबराई महिला अधिकारी ने तत्काल पुलिस को बुला कर पति को थाने भिजवा दिया। बाद में सरकारी गाड़ी लेकर खुद भी थाने आ गई। हाईवे स्थित थाने में महिला अधिकारी की कार भी लगभग दो घंटा खड़ी रही थी। यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि थाने में ही दोनों के बीच सुलह हो गई। जिस पर दोनों वहां से चले गए। यह मामला पुलिस विभाग में खासा चर्चा में रहा है। वहीं इस संबंध में थाना पुलिस से लेकर महकमे के अन्य अफसर अनभिज्ञता जताते रहे।

chat bot
आपका साथी