दहेज के लिए घर वालों ने बेटी की हत्या का लगाया आरोप, गर्भपात से हुई मौत

रामपुर में गर्भपात के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने ससुरालियों पर गर्भपात कराने और दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्वजनों की शिकायत पर पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:33 PM (IST)
दहेज के लिए घर वालों ने बेटी की हत्या का लगाया आरोप, गर्भपात से हुई मौत
रामपुर में गर्भपात के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

मुरादाबाद, जेएनएन। रामपुर में गर्भपात के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने ससुरालियों पर जबरन गर्भपात कराने और दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्वजनों की शिकायत पर पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेनजीर का है। गांव के छोटेलाल पुत्र नोनीराम की शादी करीब छह साल पहले भोट थानाक्षेत्र के ग्राम दरयावगढ़ का मझरा निवासी राम सिंह की पुत्री रामवती से हुई थी। दहेज में चार लाख, बाइक आदि सामान दिया था। आरोप है कि ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। वे एक लाख रुपये और देने की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला का गर्भपात करा दिया, जिसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। शनिवार की रात को अचानक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद ससुराली बिना मायके वालों को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने लगे। किसी ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी। इस पर वे बेटी के ससुराल पहुंच गए। हंगामा करने लगे। दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस भी गांव पहुंच गई। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शहर कोतवाली प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति, ससुर और तहेेरे जेठ राजकिशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी