मह‍िला ने फर्जी नाम और पता बताकर कराई कोरोना की जांच, र‍िपोर्ट पॉज‍िट‍िव आते ही तलाश में जुटीें टीमें

एक महिला ने बरेली में संचालित एक लैब से अपनी कोरोना की जांच तीन दिसंबर को कराई थी। जांच कराते समय महिला ने खुद को जनपद सम्भल के कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव छाबड़ा का होना बताया था। वहीं उसने अपना नाम प्रतिमा कुमारी बताया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 03:34 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 03:34 PM (IST)
मह‍िला ने फर्जी नाम और पता बताकर कराई कोरोना की जांच, र‍िपोर्ट पॉज‍िट‍िव आते ही तलाश में जुटीें टीमें
नाम, पता व मोबाइल नंबर गलत लिखकर कराई जांच, कोरोना पाजिटिव महिला को तलाश रहा स्वास्थ्य विभाग।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। सम्‍भल में गलत नाम व पता लिखाकर एक महिला ने बरेली की एक लैब पर प्राइवेट तौर पर कोरोना की जांच कराई। जब जांच रिपोर्ट आई तो महिला की रिपोर्ट पाजिटिव निकली, उसके बाद से महिला गायब है। अब सम्भल स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला को तलाश रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। वहीं चार माह बाद कोरोना पाजिटिव मिलने पर पूरे जिले में फिर से खलबली मच गई है।

एक महिला ने बरेली में संचालित एक लैब से अपनी कोरोना की जांच तीन दिसंबर को कराई थी। जांच कराते समय महिला ने खुद को जनपद सम्भल के कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव छाबड़ा का होना बताया था। वहीं उसने अपना नाम प्रतिमा कुमारी बताया था। शनिवार रात जब महिला की रिपोर्ट आई तो महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग को जब जिले में महिला के कोरोना पाजिटिव होने की सूचना आई तो पूरे जनपद में खलबली मच गई। पिछले चार महीने से जनपद में कोई भी कोरोना का मामला नहीं आया था। अचानक से महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आने से सभी हैरान रह गए। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम महिला की तलाश में उसके द्वारा दिये गये नाम पते पर छाबड़ा गांव में पहुंची लेकिन वहां इस नाम की कोई महिला नहीं मिली और महिला ने जो मोबाइल नंबर दिया था वह भी गलत था। महिला के न मिलने से अब स्वास्थ्य व‍िभाग की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। महिला को ढूंढना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी। वहीं महिला से संपर्क में आने से कोरोना पाजिटिव पीड़ितों की संख्या बढ़ जाने का खतरा भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग लगातार महिला को तलाशने का प्रयास कर रहा है। सरकारी अस्पताल के प्रभारी डा. हरवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने प्राइवेट लैब से जांच कराई और जो नाम पता दर्ज कराया गया था वह सब फर्जी है। पोर्टल पर रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद जब महिला की तलाश गांव में जाकर की गई तो उसके फर्जी नाम पते की जानकारी हुई। ऐसा लगता है कि महिला ने जहां पर जांच कराई है वहीं कही पर रह रही होगी। सीएमओ अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि टीम को उस लैब में भेजा जाएगा जहां पर महिला ने जांच कराई है।

chat bot
आपका साथी