अमरोहा में घर पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

Woman body found hanging in Amroha अमरोहा जनपद में गजरौला के खादर क्षेत्र के गांव में घर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं जबकि मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 11:09 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 11:09 AM (IST)
अमरोहा में घर पर फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर होगा नीरज की मौत का कारण, गोपालपुर गांव में लटका मिला था विवाहिता का शव।

मुरादाबाद, जेएनएन। Woman body found hanging in Amroha : अमरोहा जनपद में गजरौला के खादर क्षेत्र के गांव में घर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला।मामले में ससुराल वाले महिला के आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।इसको लेकर मायके पक्ष के लोगों ने हंगाम भी किया।पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

गजरौला के खादर इलाके में स्थित गांव गोपालपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही थाना पुलिस इस प्रकरण में कार्रवाई करेगी।हसनपुर तहसील के थाना रहरा क्षेत्र के गांव गंगानगर निवासी छिद्दा खड़गवंशी ने अपनी बेटी नीरज की शादी वर्ष 2018 में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में की थी। आरोप है कि हैसियत के अनुसार दहेज देने के बाद भी ससुराल पक्ष के लोग नीरज को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी।

आरोप है कि रविवार की सुबह को ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता नीरज की हत्या करके फांसी के फंदे पर लटका दिया। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंच गए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। देर रात जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को विवाहिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि देर रात इस मामले की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी