दहेज के ल‍िए पत्‍नी की हत्‍या, पुलिस ने हत्‍यारोप‍ित पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रामपुर के म‍िलक में दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपित पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस काफी द‍िनों से उसकी तलाश में जुटी थी। ग्राम दीनपुर निवासी प्रेम सिंह ने 18 जुलाई को दहेज हत्या का मुकदमा कराया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:51 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:51 AM (IST)
दहेज के ल‍िए पत्‍नी की हत्‍या, पुलिस ने हत्‍यारोप‍ित पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस काफी द‍िनों से उसकी तलाश में जुटी थी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। रामपुर के म‍िलक में दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपित पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस काफी द‍िनों से उसकी तलाश में जुटी थी। 

थाना शहजादनगर के ग्राम दीनपुर निवासी प्रेम सिंह ने 18 जुलाई को दहेज हत्या का मुकदमा कराया था। उसने आरोप लगाया था कि, उसकी 25 वर्षीय पुत्री पूनम को दहेज के लिए प्रताडित किया जाता था। दहेज में मोटर साइकिल और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पुत्री की मारपीट कर हत्या कर दी गई। तब से फरार चल रहे मृतका के पति प्रमोद कुमार निवासी ग्राम परतापुर को पुलिस ने क्योरार मोड से गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। 

गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात घायल : स्वार में घर के दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसमें दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के गांव बब्बरपुरी निवासी रिजवान अली व आले नबी के घर आमने-सामने हैं। आले नबी के घर के लोग रिजवान के दरवाजे पर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। गाली गलौज करने का विरोध किया तो आपस में दोनों भिड़ गए। शोर शराबा सुनकर दोनों ओर के लोग लाठी-डंडे एवं हथियार लेकर भिड़ गए। इसमें आले नबी, शाकिर, रहमान, समीना, शहनाज व दूसरे पक्ष के रिजवान, शेर मुहम्मद घायल हो गए। गांव में झगड़े की सूचना पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षो की ओर से आधा दर्जन युवकों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी है। संभ्रांत लोगो द्वारा समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी