UP Assembly Election 2022 : मुरादाबाद मंडल की विधानसभा सीटों पर सपा से कौन लड़ेगा चुनाव दिसंबर में हो जाएगा तय

UP Assembly Election 2022 सपा (SP) के गढ़ कहे जाने वाले मुरादाबाद मंडल में संगठन की स्थिति को परखने के लिए पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के दूत सात दिसंबर को आ रहे हैंं। वह पांच दिन मंडल के जिलों में रहकर संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां देखेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:05 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:05 AM (IST)
UP Assembly Election 2022 : मुरादाबाद मंडल की विधानसभा सीटों पर सपा से कौन लड़ेगा चुनाव दिसंबर में हो जाएगा तय
प्रत्याशियों की स्थिति की भी जानकारी जुटाकर हाईकमान को देंगे रिपोर्ट

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Assembly Election 2022 : सपा (SP) के गढ़ कहे जाने वाले मुरादाबाद मंडल में संगठन की स्थिति को परखने के लिए पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के दूत सात दिसंबर को आ रहे हैंं। वह पांच दिन मंडल के तीन जिलों में रहकर संगठन की समीक्षा करने के साथ सपा के संभावित प्रत्याशियों की तैयारियां देखेंगे। इसके बाद वह यहां की स्थिति से पार्टी हाइकमान को अवगत कराएंगे।यूपी में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी दलों के नेता वोटरों (Voter) को लुभाने में लगे हुए हैं। संगठन की मजबूती को लेकर भी राजनीतिक पार्टियां (Political Parties) बहुत चिंता में हैं।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुरादाबाद मंडल के संगठन की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा (Kiranmoy Nanda) और युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव (Vikas Yadav) को भेजने का निर्णय लिया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के चक्कर की मिलक स्थित जिला कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा (Kiranmoy Nanda) और विकास यादव सात दिसंबर को मुरादाबाद पहुंच जाएंगे। वह 11 दिसंबर तक संगठन की समीक्षा करेंगे। इसलिए सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अपने संगठनों को दुरुस्त कर लें। उन्होंने कार्यक्रम के लिए भी सभी को जिम्मेदारियां भी बांट दी हैं।

विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सभी को निर्देशित किया गया है कि अपनी अपनी कमेटी बनाकर जल्द से जल्द जिला कार्यालय में जमा करें। बैठक में जिला महासचिव मुदस्सिर खान, जिला उपाध्यक्ष मोहित गोल्डी शर्मा ,सत्यपाल सिंह यादव, वीरसिंह यादव, प्रेम बाबू वाल्मीकि, विकास दिवाकर आदि मौजूद रहे।

पांच दिन मुरादाबाद मंडल में रहेंगे किरनमय नंदाः सात दिसंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरनमय नंदा दिल्ली से अमरोहा आकर संगठन की समीक्षा करेंगे। अमरोहा से आकर वह मुरादाबाद में विश्राम करेंगे। आठ दिसंबर को सुबह दस बजे मुरादाबाद में संगठन की समीक्षा होगी। अगले दिन भी संगठन की समीक्षा ही करेंगे। 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे सम्भल में संगठन की समीक्षा के बाद वहीं विश्राम करेंगे। 11 दिसंबर को मुरादाबाद में विश्राम करेंगे। इसके बाद बिजनौर चले जाएंगे। पूर्व मंत्री राम आसरे वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य 12 दिसंबर को मुरादाबाद आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी