मुरादाबाद के इस क्रय केंद्र पर 18 घंटे होगी गन्ने की तौल, जानें कहांं है केंद्र, किसके सौजन्य से किसानों को मिलेगी राहत

Moradabad Sugarcane Purchasing Center चीनी मील असमोली ने गन्ना किसानों के लिए माडल क्रय केंद्र के रूप में अच्छी पहल की है। सोमवार को उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने मिल के प्रथम माडल क्रय केंद्र बागड़पुर का फीता काटकर शुभारंभ किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 12:50 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 12:50 PM (IST)
मुरादाबाद के इस क्रय केंद्र पर 18 घंटे होगी गन्ने की तौल, जानें कहांं है केंद्र, किसके सौजन्य से किसानों को मिलेगी राहत
बागड़पुर में पहले माडल गन्ना क्रय का शुभारंभ, तीन अन्य केंद्रों के किसान भी तौल सकेंगे गन्ना

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Sugarcane Purchasing Center : चीनी मील असमोली ने गन्ना किसानों के लिए माडल क्रय केंद्र के रूप में अच्छी पहल की है। सोमवार को उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने मिल के प्रथम माडल क्रय केंद्र, बागड़पुर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस क्रय केंद्र पर सुबह छह बजे से रात दस बजे तक गन्ने की तौल होगी। इस क्रय केंद्र पर तीन अन्य क्रय केंद्र लोदीपुर राजपूत, गुरैठा के कृषक भी अपने गन्ने की तौल करा सकेंगे।

केंद्र का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने कहा कि माडल क्रय केंद्र गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश की सोच का नतीजा है। कृषकों के पास खेतों में काम करने के साथ साथ अन्य काफी सारे कार्य भी रहते हैं। ऐसे में कृषक अपने गन्ने को अपनी सुविधा के अनुसार सुगमता से आपूर्ति कर सकेंगे। इसी सोच से चीनी मिलों में मिल गेट की भांति सुविधायुक्त क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। चीनी मिल असमोली ने प्रथम माडल केंद्र दोराहा बागड़पुर की स्थापना की है। जिला गन्ना अधिकारी डा. अजय सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक तौल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

चीनी मिल उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष चीनी मिल द्वारा अपनी पेराई क्षमता 9000 टीसीडी से बढ़ाकर कर 10500 टीसीडी की गई है। चीनी मिल सभी कृषकों का गन्ना समय से खरीद लेगी। कोई भी कृषक अपना गन्ना खुर्द बुर्द न करें। चीनी मिल के वरिष्ठ प्रधान प्रबंधक आजाद सिंह ने बताया कि माडल क्रय केंद्र पर कृषक अपना गन्ना ट्रैक्टर- ट्रिपलर सहित तौल करा सकेंगे। यहां कृषकों को दो सप्लाई साधन बैलगाड़ी 18 व ट्रिपलर 36 में तौल करने के लिए सुविधा उपलब्ध रहेगी। क्रय केंद्र पर समय समय किसी भी सुधार की आवश्यकता होगी।

कृषकों की सुविधाओं के लिए आवश्यक सुधार कराए जाएंगे। माडल क्रय केंद्र पर गन्ने के उठान के लिए लोडर एवं ट्रांसपोर्ट की उचित व्यवस्था की गई है। इस दौरान हेमेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश चंद्र, विजय वीर सिंह यादव, विजय भान सिंह, सुभाष कुमार, उदयभान सिंह, संजय कुमार, अमरजीत सिंह, यशपाल सिंह, सुशील कुमार, सतपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी