Weather in Moradabad : चरम पर पहुंची गर्मी, तापमान 40 के पार, राहत के ल‍िए मानसून का इंतजार

गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जून की गर्मी अब जन जीवन प्रभावित करने लगी है। धूप में रुकना मुश्किल हो रहा है। सुबह बादल छाए हुए थे लेकिन कुछ ही देर में आसमान साफ हो गया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में रुकना मुश्किल हो गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 03:12 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 03:12 PM (IST)
Weather in Moradabad : चरम पर पहुंची गर्मी, तापमान 40 के पार, राहत के ल‍िए मानसून का इंतजार
शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से बचने को फुल आस्तीन में दिख रहे लोग।

मुरादाबाद, जेएनएन। गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जून की गर्मी अब जन जीवन प्रभावित करने लगी है। धूप में रुकना मुश्किल हो रहा है। बुधवार को सुबह बादल छाए हुए थे लेकिन, कुछ ही देर में आसमान साफ हो गया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में रुकना मुश्किल हो गया है। गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहा। उमस से लोग परेशान रहे। 

बुधवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। इस गर्मी से घरों में रुकना मुश्किल हो गया है। कोरोना के डर से लोग एसी व कूलर कम चला रहे हैं। लेकिन, अझेल हो रही गर्मी को देखकर एसी चलाने की मजबूरी भी है। लोगों के धूप में हलक सूख रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह नींबू पानी पीते लोग दिखाई दे रहे हैं। वहीं महिलाएं धूप से बचने को फुल आस्तीन में दिख रही हैं। पुरुष भी सिर से गमछा बांधकर निकल रहे हैं। दोपहर में आवाजाही कम हो गई है। बाजार में दोपहर को एक बजे के बाद बहुत कम भीड़ दिख रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तापमान बढ़ने के साथ ही मानसून के जल्द आने की उम्मीद है। लोगों को गर्मी से राहत के लिए अब मानसून का इंतजार है। यही नहीं रसीले फलों

ब‍िजली की कटौती भी बढ़ गई 

गर्मी बढ़ने के साथ ब‍िजली की कटौती भी बढ़ गई है। इससे शहर से लेकर देहात तक के लोगों को परेशान‍ियों का सामना करना पड़ रहा है। द‍िन में ब‍िजली कई बार कट रही है, इससे गर्मी में लोग और भी बेहाल हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें :-

UP Police : स्मैक तस्कर के भतीजी की शादी में बीयर की बोतल लेकर डीजे पर नाचे दारोगा, वीड‍ियो वायरल होने के बाद मुकदमा

Moradabad coronavirus news : ज‍िले में 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, महिला की मौत

Today Horoscope : आज तनाव और समस्याओं से पा सकते हैं छुटकारा, जान‍िए कैसा रहेगा आपका द‍िन

chat bot
आपका साथी