Weather in Moradabad : गर्मी से लोगों को म‍िलेगी राहत, छाए रहेंगे बादल, जल्‍द हो सकती है बारिश

मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को सुबह आंख खुलने पर आसमान में बादल छाए नजर आए। सुबह ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। कई दिनों से गर्मी के चरम पर थी। 40 डिग्री के पार तापमान पहुंचने से बारिश होने की उम्मीद थी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:40 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 08:40 AM (IST)
Weather in Moradabad : गर्मी से लोगों को म‍िलेगी राहत, छाए रहेंगे बादल, जल्‍द हो सकती है बारिश
तापमान 33 डिग्री पहुंचने से घर में उमस भी रही कम।

मुरादाबाद, जेएनएन। मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को सुबह आंख खुलने पर आसमान में बादल छाए नजर आए। सुबह ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। कई दिनों से गर्मी के चरम पर थी। 40 डिग्री के पार तापमान पहुंचने से बारिश होने की उम्मीद थी। गुरुवार को बारिश तेज नहीं हुई। सुबह नौ बजे हलके छींटे पड़े लेकिन, पूरे दिन घमा छांव बनी रहने से गर्मी से राहत मिली। मौसम व‍िभाग के अनुसार जल्‍द ही मानसून दस्‍तक दे सकता है।

गुरुवार को तापमान 33 उिग्री तक पहुंच गया जबकि एक दिन पहले 40 डिग्री के पार पहुच गया था। दिन भर तेज हवाएं चलने से घर में भी उमस नहीं लगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून करीब है। जिससे बारिश होने के आसार हैं। 20 मई से अब तक करीब 104 मिमी वर्षा हो चुकी है। कई दिनों से चिलचिलाती धूप से रुकना मुश्किल था। धूप से स्किन झुलसने के डर से महिलाएं फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर बाहर निकल रही थीं। वहीं पुरुष गमछा पहनकर निकले। गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को काफी राहत म‍िली। मौसम विशेषज्ञों ने गरज के साथ बारिश की उम्मीद जताई है। गुरुवार को हवाएं 15 किमी प्रति घंटा चली। अभी आने वाले तीन से चार दिन बादल छाने के बाद बारिश हो सकती है। एक सप्ताह पहले तेज बारिश व आंधी से शहर में करीब सौ से अधिक पेड़ गिर गए थे लेकिन, अबकी बार आंधी की आशंका नहीं है।

यह भी पढ़ें :-

मुरादाबाद में शराब के नशे में युवक ने काटी हाथ की नस, ज‍िला अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत

Crime in Rampur : रामपुर में पुलिस से हुइ मुठभेड़ में दो को लगी गोली, बैरियर तोड़कर भागे पशु तस्कर

Indian Railways : 14 जून से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित पटरी पर दाैड़ेंगी 100 स्पेशल ट्र्रेन, जानिए रेलवे बाेर्ड ने क्या की घाेषणा

chat bot
आपका साथी