रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुसा पानी

मुरादाबाद जेएनएन डिलारी में लगातार बारिश होने से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी खेतों में घुस गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:39 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:45 PM (IST)
रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुसा पानी
रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में घुसा पानी

मुरादाबाद, जेएनएन : डिलारी में लगातार बारिश होने से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी किसानों के खेतों में घुस गया है, जिससे धान, ज्वार, मक्का, बाजरा, अरहर आदि की फसलें नष्ट हो गई हैं। किसान नसीम अहमद ने बताया कि रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से उसकी फसल तबाह हो गई है। उसने कर्ज लेकर फसल बोई थी। किसान पप्पू ने बताया कि बेटी के शादी के लिए धान, ज्वार, मक्का आदि की फसल बोई थी। रामगंगा नदी में बाढ़ आने से फसलें तबाह हो गई हैं। ऐसी स्थिति में बेटी के हाथ पीले कैसे होंगे? किसानों ने प्रशासन से जाच कर उचित मुआवजे की माग की है।

chat bot
आपका साथी