चाहते थे जल्द हो जाए मुकदमे में फैसला इसलिए फेंक दिया तेजाब
अमरोहा में भीड़भाड़ इलाके में दो लोगों पर तेजाब फेंके जाने की घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है।
मुरादाबाद, जेएनएन । अमरोहा में भीड़भाड़ इलाके में दो लोगों पर तेजाब फेंके जाने की घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। सालभर से दहेज उत्पीडऩ के मुकदमे में फैसले को लेकर इस घटना को अंजाम देना माना जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हालांकि यह पूरा घटनाक्रम संदेह के दायरे में भी है।
यह है पूरा मामला
गुरुवार दोपहर नगर कोतवाली क्षेत्र में गांधी मूर्ति तिराहा पर पर बाइक सवार दो युवकों ने पुष्कर नगर कालोनी निवासी जगदीश व उनके रिश्तेदार बब्लू पर तेजाब फेंक दिया था। इस मामले में जगदीश द्वारा उनके रिश्तेदारों पर ही हमला करने का आरोप लगाया गया है। जगदीश का कहना है कि उनकी रिश्तेदारी कांठ थाना क्षेत्र में है। रिश्तेदारों से मुकदमा चल रहा है। वह फैसले का दबाव बना रहे हैं। यह हमला उनके द्वारा कराया गया है।
घटना के बाद मच गया था हड़कंप
दोपहर भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया था। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं घटना को संदेह की ²ष्टि से भी देखा जा रहा है। वहीं इस मामले कों लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया था। घटना से सनसनी फैल गई थी। सूचना के बाद पुलिस इस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच में जुट गई थी। प्रभारी निरीक्षक बताते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। अभी स्थिति स्पष्ट नही है। प्राथमिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।