स्टेशन मास्टर की अंगुली के इशारे के बजाय आवाज पर होगा ट्रेनों का संचालन Moradabad News

रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए गए प्रयास1 उपकरण के साथ नहीं कर पाएंगे छेड़खानी!

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 01:25 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 02:50 PM (IST)
स्टेशन मास्टर की अंगुली के इशारे के बजाय आवाज पर होगा  ट्रेनों का संचालन Moradabad News
स्टेशन मास्टर की अंगुली के इशारे के बजाय आवाज पर होगा ट्रेनों का संचालन Moradabad News

मुरादाबाद(प्रदीप चौरसिया) : अब स्टेशन मास्टर की अंगुली के इशारे के बजाय आवाज पर ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर समेत ट्रेन संचालन सिस्टम में आधुनिक उपकरण व वीडियोग्राफी सिस्टम लगाने का आदेश दिया है। इसकी रिकार्डिंग रेलवे से मुख्य सर्वर में सुरक्षित रहेगी।

वर्तमान में ट्रेनों का संचालन के लिए अधिकांश स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया है। इसको संचालित करने के लिए पैनल व रिले रूम बनाया गया है। इसके माध्यम से स्टेशन मास्टर अंगुली के इशारे से ट्रेन चलाने के लिए मार्ग बनाने, सिग्नल देने का काम करता है। कई जगह जांच में समाने आया है कि स्टेशन मास्टर या पैनल व रिले रूम में तैनात कर्मचारी की लापरवाही से ट्रेन दुर्घटनाएं हुई हैं लेकिन, स्टेशन मास्टर खुद बच जाते हैं और कर्मचारी या गेट मैन को दोषी ठहरा देते हैं। इस पर निगरानी रखने के लिए रेलवे बोर्ड ने आधुनिक उपकरण के साथ वीडियोग्राफी सिस्टम लगाने के आदेश दिए हैं।

आधुनिक उपकरण लगाने के आदेश

रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक (संरक्षा/ यातायात) डिम्पी गर्ग ने 28 अक्टूबर को पत्र जारी कर स्टेशन मास्टर, पैनल व रिले रूम में आधुनिक उपकरण लगाने के साथ वीडियोग्राफी सिस्टम लगाएं। इसको रेलवे के मुख्य सर्वर से जोड़ दें। मुख्य सर्वर में स्टेशन मास्टर व अन्य कर्मियों की आवाज, वीडियो की रिकार्डिंग होगी। इसी आवाज से ट्रेनों का संचालन होगा। दुर्घटना के बाद जांच में इसे साक्ष्य माना जाएगा। इस सिस्टम के द्वारा मंडल मुख्यालय पर बैठक अधिकारी भी सीधे निगरानी कर पाएंगे। इसके बाद कोई भी ट्रेन संचालन सिस्टम से छेडख़ानी नहीं कर पाएगा। अपर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद संबंधित विभाग ट्रेन संचालन के लिए आधुनिक उपकरण वीडियोग्राफी सिस्टम लगाने की तैयारी कर रहा है।  

chat bot
आपका साथी