मुरादाबाद में वेब सीरीज तांडव के खिलाफ उठी आवाज, कहा-धर्म का अपमान बर्दाश्‍त नहीं

तांडव वेब सीरीज के व‍िरोध में सर्वजन हिताय सेवा संस्था की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी की गई। पदाध‍िकार‍ियों का कहना था क‍ि देवी और देवताओं के ख‍िलाफ अभद्र ट‍िप्‍पणी बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। मामले में कार्रवाई होनी चाह‍िए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:40 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:40 AM (IST)
मुरादाबाद में वेब सीरीज तांडव के खिलाफ उठी आवाज, कहा-धर्म का अपमान बर्दाश्‍त नहीं
धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुरादाबाद। सर्वजन हिताय सेवा संस्था की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं का कहना था कि अमेजन प्राइम इंडिया वेब वीडियो सीरीज फ़िल्म तांडव में देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र अशोभनीय टिप्पणी की गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष विकास दिवाकर, ठाकुर दिनेश कुमार सिंह, गुलजार अहमद, मुहम्मद अरशद, जफर इकबाल रहे। 

chat bot
आपका साथी