मुरादाबाद में दहेज के ल‍िए व‍िवाह‍िता का उत्‍पीड़न, मारपीट कर घर से न‍िकाला, 13 पर मुकदमा

Harassment for dowry पीड़िता के मुताबिक दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने से ससुराली खफा थे। विवाह बाद ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज को लेकर मारपीट कर उसे घर से न‍िकाल द‍िया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 11:31 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 11:31 AM (IST)
मुरादाबाद में दहेज के ल‍िए व‍िवाह‍िता का उत्‍पीड़न, मारपीट कर घर से न‍िकाला, 13 पर मुकदमा
पुलिस ने पीडि़ता को न्‍याय द‍िलाने के ल‍िए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Dowry harassment lawsuit। सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर उसके दहेज लोभी पति समेत 13 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीडि़ता को न्‍याय द‍िलाने के ल‍िए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने से ससुराली खफा थे। विवाह बाद ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली ने सभी 13 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महानगर में एमडीए कालोनी की रहने वाली प्रिया शुक्ला के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले उनका विवाह कुशीनगर समता कालोनी पकड़ीदार पूरब पट्टी वार्ड-9 के रहने वाले अमित पांडेय के साथ हुआ थ। अमित एक कंपनी में फाइनेंस मैनेजर के पद पर कार्यरत हैंं। विवाह बाद ही दहेज लोभी ससुराली उत्पीड़न करने लगे। उत्पीड़न की जानकारी महिला ने मायके वालों को दी। बाद में महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। एसएसपी के आदेश पर पति अमित पांडे, जयंती देवी, मनोज पांडे, विनोद पांडे, मिनी, सुमित और सुजीत पांडे समेत 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा लिख लिया।

मान‍स‍िक तनाव में पर‍िवार  

व‍िवाह‍िता के मुताब‍िक उसने कई तरह के सपने संजोए थे लेक‍िन एक ही पल में सारे अरमान ब‍िखर गए। ससुराल‍ियोंं की इस हरकत से मायके वाले भी मानस‍िक रूप से परेशान चल रहे हैं। ऐसी उम्‍मीद नहीं थी क‍ि ससुराल के लोग दहेज के ल‍िए इस हद तक ग‍िर जाएंगे। व‍िवाह‍िता ने बताया क‍ि उसे कानून पर भरोसा है। उम्‍मीद है क‍ि जल्‍द ही उसे न्‍याय म‍िल जाएगा। 

 
chat bot
आपका साथी