होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जे का ग्रामीणों ने किया विरेाध, होली न मनाने की चेतावनी

प्रशासन के द्वारा होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा न हटाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को होली का पूजन नहीं किया। सूचना पर तहसीलदार गांव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया। ग्रामीण अवैध कब्जा हटाए जाने तक होली नहीं मनाने के निर्णय पर डटे रहे।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 07:54 PM (IST)
होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जे का ग्रामीणों ने किया विरेाध, होली न मनाने की चेतावनी
ग्रामीण अवैध कब्जा हटाए जाने तक होली नहीं मनाने के निर्णय पर डटे रहे।

मुरादाबाद, जेएनएन। प्रशासन के द्वारा होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा न हटाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को होली का पूजन नहीं किया। सूचना पर तहसीलदार गांव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया। ग्रामीण अवैध कब्जा हटाए जाने तक होली नहीं मनाने के निर्णय पर डटे रहे।

कोतवाली क्षेत्र के क्योरार गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। पिछले साल भी गांव के ग्रामीणों ने होली नहीं मनाने की चेतावनी दी थी। जिस पर प्रशासन ने होलिका दहन स्थल पर मौजूद अवैध कब्जा हटाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था। प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने होली का त्योहार मनाया था। इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि बाद में प्रशासन अपने किए हुए वादे को भूल गया। एक बार फिर होली का त्योहार आने पर ग्रामीणों ने प्रशासन को होली न मनाने की चेतावनी दी। मंगलवार को गांव में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए पहुंचे नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू के समक्ष ग्रामीणों ने इस मुद्दे को उठाया और उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा था। ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताया कि गांव स्थित होलिका दहन स्थल पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध कब्जा किया हुआ है। होलिका दहन स्थल पर मौजूद अवैध कब्जा हटवाने के लिए पूर्व में आए नोडल अधिकारी विकास गोठलवाल से भी मांग की गई थी। उन्होंने तत्काल अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। लेकिन, अवैध कब्जा प्रशासन द्वारा नहीं हटाया गया। ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी के समक्ष होली न मनाने की चेतावनी दी थी। इस पर नोडल अधिकारी ने मौजूद तहसीलदार अशोक कुमार सिंह को मौके पर जाकर अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। पांच दिन बीत जाने के बाद भी होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा न हटाने पर ग्रामीणों ने होलिका दहन स्थल पर होली को नहीं रखा। सूचना मिलने पर एसडीएम मनोज कुमार सागर ने ग्रामीणों को कोतवाली बुलवाया। ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि प्रत्येक वर्ष पूर्णिमा के दिन होली का स्थल पर लकड़ी आदि रखकर होली पूजन कर होली की शुरुआत की जाती थी। लेकिन, प्रशासन के द्वारा वहां मौजूद अतिक्रमण और अवैध कब्जे को नहीं हटाया गया। इसलिए हम ग्रामीण होली नहीं मनाएंगे। एसडीएम ने ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीण होली न मनाने की जिद पर अड़े रहे। एसडीएम मनोज कुमार सागर ने बताया कि जिस जगह पर विवाद चल रहा है। उस पर कुछ व्यक्तियों के द्वारा हाईकोर्ट का स्टे लिया हुआ है। इसलिए हम कोर्ट के आदेश की अवहेलना नहीं कर सकते और वहां मौजूद कब्जे को नहीं हटा सकते। मामला कोर्ट में होने के कारण प्रशासन कोई दखल नहीं दे सकता। केवल यथास्थिति ही बनाए रख सकता है। हमने ग्रामीणों को होली का पूजन करने और होली मनाने के लिए उन्हें मनाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीण जिद पर अड़े हुए हैं।

chat bot
आपका साथी