कानपुर कांड के बाद सम्भल में अलर्ट, विकास दूबे और साथियों की तलाश में पुलिस

Vikas Dubey News पुलिसकर्मियों के हत्यारे को पकडऩे के लिए सम्भल जिले की पुलिस जुटी हुई है। पुलिस मुख्य हाइवों पर वाहनों की चेकिंग कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:25 PM (IST)
कानपुर कांड के बाद सम्भल में अलर्ट,  विकास दूबे और साथियों की तलाश में पुलिस
कानपुर कांड के बाद सम्भल में अलर्ट, विकास दूबे और साथियों की तलाश में पुलिस

सम्भल, जेएनएन। सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे व उसके साथियों को पकडऩे के लिए प्रदेश भर की पुलिस जी जान से लगी हुई है। ऐसा कोई जिला नहीं जहां तलाश नहीं की जा रही हो। इसी क्रम में भी सम्भल जिले में चेकिंग का दौर जारी है। बुधवार को कोतवाली पुलिस के साथ सीओ ने सम्भल तिराहे पर चेकिंग की। हर वाहन की तलाशी लेने के बाद ही उसे आगे जाने दिया। जिले का खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। एसपी यमुना प्रसाद ने सभी थानेदारों को निर्देश जारी किए हैं।

कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद फरार चल रहे विकास दूबे को तलाशने के लिए पूरे प्रदेश की पुलिस लगी हुई है। हर जगह छापेमारी की जा रही है तो उसे पकडऩे के लिए चेकिंग अभियान भी चल रहा है। विकास दूबे व उसके साथी अलग-अलग होकर प्रदेश से निकलने के प्रयास में लगे हुए है। जबकि उत्तर प्रदेश की पुलिस किसी को भी प्रदेश से बाहर निकलने का मौका नहीं देना चाहती। इसी के चलते सम्भल जिले को जोडऩे वाले हाइवों पर चेकिंग की जा रही है। बुधवार को सीओ अशोक कुमार ने कोतवाली पुलिस के साथ सम्भल तिराहे पर सड़क पर बैरियर लगा कर प्रत्येकवाहन को रोका और तलाशी ली। इस दौरान कुछ लोगों ने वाहनों पर पुलिस लिख रखा था। पुलिस ने उसे हटवा दिया।

chat bot
आपका साथी