Vijayadashami 2021 : विजयदशमी पर शहर में छाया उल्लास, सुरक्षा बल कार्यालयों में शस्त्र पूजन

विजय दशमी पर सुबह से ही उल्लास छाया रहा। घरों से लेकर मंदिरों में शस्त्र पूजन किया गया। विशेष रूप से सुरक्षा बलों ने शस्त्रों की पूजा की। ज‍िनके घर शस्त्र हैं उन्होंने घरों में शस्त्रों की पूजन विधि विधान से की।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 01:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 01:10 PM (IST)
Vijayadashami 2021 : विजयदशमी पर शहर में छाया उल्लास, सुरक्षा बल कार्यालयों में शस्त्र पूजन
पुलिस लाइन मंदिर में पंडित पवन कुमार शास्त्री ने शस्त्र पूजन कराया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। विजय दशमी पर सुबह से ही उल्लास छाया रहा। घरों से लेकर मंदिरों में शस्त्र पूजन किया गया। विशेष रूप से सुरक्षा बलों ने शस्त्रों की पूजा की। ज‍िनके घर शस्त्र हैं उन्होंने घरों में शस्त्रों की पूजन विधि विधान से की। पुलिस लाइन मंदिर में पंडित पवन कुमार शास्त्री ने शस्त्र पूजन कराया।

एसएसपी बबलू ने शस्त्रों का पूजन किया। इस मौके पर पंडित पवन कुमार ने गणेश, गौरी, वरुण देवता, नवग्रह का पूजन करके हवन किया और फिर शस्त्र पूजन किया। पुलिस लाइन मंदिर में एसपी सिटी अमित कुमार आनंद, एसपी यातायात अशोक कुमार, पुलिस लाइन निरीक्षक इंद्र वीर सिंह समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। पंडित पवन कुमार ने सभी को तिलक लगाया। पीएसी की नवीं, 23वीं और 24वीं वाहिनी में भी शस्त्र पूजन किया गया। जन प्रतिनिधियों ने भी अपने घरों में शस्त्र पूजन किए। इसके अलावा घरों में सुबह दही, जलेबी का भोग प्रसाद भी लगाने के बाद सेवन किया गया। मिष्ठान की दुकानों पर सुबह से भीड़ रही। विजय दशमी पर इंटरनेट मीडिया से लेकर फोन करके शुभकामनाएं दी गईं।

रामलीला मैदानों में भी शस्त्र पूजन, खड़े किए रावण के पुतले : रामलीला मैदान में भी तैयारियों में कमेटियां सुबह से लगी रहीं। रावण के पुतले खड़े करने से लेकर शस्त्र पूजन भी हुए। श्री राम और रावण ने शस्त्र पूजन किए। लाइनपार में रामलीला मैदान में शाम पांच बजे पताका फहराने के साथ राम और रावण का युद्ध शुरू हो जाएगा। दीनदयाल नगर, लाजपतनगर में भी रामलीला की तैयारियां हुईं। लाइनपार में 100 फीट और लाजपतनगर में 40 फीट के रावण के पुतले जलाए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी