कुआं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपित को पुलिस ने क‍िया गिरफ्तार

पांच दिन पूर्व में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर में पप्पू पुत्र छोटे लाल के घर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम था। वहां पर डीजे भी बज रहा था। कार्यक्रम में पप्पू द्वारा तमंचे से डीजे पर डांस करते समय हर्ष फायरिंग की गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:50 PM (IST)
कुआं पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपित को पुलिस ने क‍िया गिरफ्तार
पप्पू द्वारा तमंचे से डीजे पर डांस करते समय हर्ष फायरिंग की गई।

मुरादाबाद, संवाद सूत्र। अमरोहा के गजरौला में कुआं पूजन के दौरान तमंचे से हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपित को स्थानीय थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि पांच दिन पूर्व में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर में पप्पू पुत्र छोटे लाल के घर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम था। वहां पर डीजे भी बज रहा था। कार्यक्रम में पप्पू द्वारा तमंचे से डीजे पर डांस करते समय हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग करते हुए उसकी वीडियो किसी ने बना ली। इसका वीडियो गजरौला पुलिस को मिला।

पुलिस की एसओजी टीम आरोपित की तलाश में जुट गई। इसी क्रम में आरोपित व्यक्ति को शहर में ही घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से फायरिंग करने के में प्रयुक्त तमंचा भी मिला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक शरद मलिक ने बताया कि आरोपित शहर में घूम रहा था। वीडियो के आधार पर उसकी पहचान होने पर गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना पांच दिन पुरानी बताई गई है।

chat bot
आपका साथी