बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से छह हजार वसूले Moradabad News

मास्क न लगाने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। रविवार को नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला गया और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।

By Edited By: Publish:Sun, 31 May 2020 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:40 PM (IST)
बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से छह हजार वसूले Moradabad News
बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से छह हजार वसूले Moradabad News

रामपुर,जेएनएन। नगर के बाजार खुलने पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला बिना मास्क लगाए घूम रहे 18 लोगों से 5950 रुपये का जुर्माना वसूला। प्रशासन ने अपनी शर्तों के अनुसार लॉकडाउन का पालन करते हुए दुकानदारों को दुकाने खोलने के निर्देश दिए थे। लोगों से शारीरिक दूरी व बिना मास्क के बाजारों में घूमने पर कार्रवाई की हिदायत दी थी। इसके बावजूद लोग लॉकडाउन का उल्लघंन करते नजर आए। रविवार को कोतवाल रूम ङ्क्षसह बघेल ने बाजारों में दुकाने खुलने के बाद अभियान चला लॉकडाउन का उल्लघंन व बिना मास्क के घूम रहे 18 लोगों से 5950 रुपये का जुर्माना वसूला। बिलासपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार बाइक का चालान किया। कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन का उल्लघंन करने के मामले में गांव घोसीपुरा पट्टीकलां निवासी समीर अहमद, जावेद अली, रिजवान व थाना टांडा के गांव लोधीपुरनायक निवासी जलीस अहमद, अकरम को गिरफ्तार कर 188 की कार्रवाई कर चालान किया है। पुलिस जुर्माना वसूलने के बाद लोगों से नियमों और शर्तों का पालन करने की सलाह दे रही है। कई जगह लोग नियमों का पालन करते नजर आए। 

chat bot
आपका साथी