Vegetable prices in Moradabad : लाकडाउन में होने लगी मुनाफाखोरी, हर सब्जी पर 10 रुपये तक बढ़ा द‍िए दाम

लॉकडाउन में सब्जी मंडी खुली थी लेकिन पुलिस के परेशान करने व सब्जी मंडी खुलेगी या नहीं इसके असमंजस में क‍िसानों की आमद कम रही। आम दिनों की अपेक्षा 25 फीसद ही सब्जी की आमद मंडी समिति में रही।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 05:10 PM (IST)
Vegetable prices in Moradabad : लाकडाउन में होने लगी मुनाफाखोरी, हर सब्जी पर 10 रुपये तक बढ़ा द‍िए दाम
ठेले वालों ने उठाया लाकडाउन का फायदा, हर सब्जी पर बढ़ाए दस रुपये।

मुरादाबाद, जेएनएन। लॉकडाउन में सब्जी मंडी खुली थी लेकिन, पुलिस के परेशान करने व सब्जी मंडी खुलेगी या नहीं इसके असमंजस में क‍िसानों की आमद कम रही। आम दिनों की अपेक्षा 25 फीसद ही सब्जी की आमद मंडी समिति में रही। यही नहीं सब्जी दुकानदारों, ठेलों वाले मंडी समिति से सब्जी लेने वाले भी बहुत कम पहुंचे। जिससे जरूरी सेवाओं में शामिल सब्जी के ठेले शहर में बहुत ही कम नजर आए।

लॉकडाउन का फायदा उठाकर ठेलाें पर सब्जी विक्रेताओं ने मुनाफाखोरी भी खूब की। भले नई सीजन की सब्जी अभी महंगी है लेकिन, ठेले व सब्जी की दुकानों पर 30 रुपये प्रतिकिग्रा तक सब्जी के भाव आ गए थे लेकिन, लॉकडाउन में 10 रुपये की तेजी के साथ तुरई बिक्री हुई। मोलभाव करने के नाम पर सब्जी विक्रेताओं ने लॉकडाउन का पालन करना उचित समझा। हालांकि आवश्यक सेवाओं में सब्जी शामिल है, जिसको लेकर मंडी समिति खोलने के निर्देश थे। भिंडी, लौकी, शिमला मिर्च के भाव में भी तेजी रही। लौकी 20 रुपये प्रतिकिग्रा बिक रही थी लेकिन लॉकडाउन में 30 रुपये तक इसके भाव पहुंच गए। शिमला मिर्च भी 10 रुपये की एक पाव मिल रही थी। लाकडाउन में 15 रुपये पाव की बोली लगाकर सब्जी विक्रेता गलियों में सुने गए।

मंडी में नीबू 60 और फुटकर में 160

मंडी समिति में नीबू 60 रुपये प्रति किग्रा मिल रहा है लेकिन, ठेले व फड़ वाले 160 रुपये किग्रा तक भाव हैं। नीबू विटामिन सी की पूर्ति करता है और कोरोना संक्रमण में यह इम्युनिटी पावर बढ़ाने में लाभकारी है। जिससे नीबू की डिमांड बढ़ने से ठेले व फड़वालों ने दोगुना मुनाफा कमाना शरू कर दिया है।

सब्जी           लाकडाउन से पहले                 लाकडाउन के दिन

तुरई              30                                      40

शिमला         40                                       60

लौकी           20                                        30

भिंडी            60                                        70

करेला          40                                         50

नीबू            160                                       170

chat bot
आपका साथी