वाट्सएप पर होता था लड़क‍ियों का सौदा, देह व्‍यापार ग‍िरोह के सरगना का बांग्लादेश से भी है कनेक्‍शन

आरोपित राणा शेख ने लोगों की नजरों से बचने के लिए दिल्ली के बुद्ध विहार में मोबाइल की दुकान खोल रखी थी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने मुरादाबाद सिविल लाइंस पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बताया कि राणा का नेटवर्क पूरे देश में था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:30 AM (IST)
वाट्सएप पर होता था लड़क‍ियों का सौदा, देह व्‍यापार ग‍िरोह के सरगना का बांग्लादेश से भी है कनेक्‍शन
एसपी सिटी ने वर्धमान पुलिस को सत्यापन कराने के लिए लिखा पत्र।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। थाना सिविल लाइंस पुलिस के हत्थे लगे देह व्यापार गिरोह का संचालन करने वाले राणा शेख उर्फ तारिक का पूरे देश में नेटवर्क है। राजमिस्त्री से देह व्यापार गिरोह का सरगना बने राणा की पत्नी रिया भी बेहद शातिर है। पुलिस ने उसका नाम भी मुकदमे में शामिल किया है। पुलिस को शक है कि राणा ने गिरफ्तारी के समय अपना जो पता बताया है, वह भी फर्जी है। उसका और पत्नी का बांग्लादेश से कोई कनेक्शन हो सकता है। एसपी सिटी ने पश्चिम बंगाल की वर्धमान पुलिस से आरोपित के पते का सत्यापन कराने के लिए बात की है। इसलिए जानकारी जुटाने के लिए पुलिस राणा शेख की पांच दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक देह व्यापार के सरगना राणा शेख कई वर्षों से दिल्ली में काम कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में राणाशेख उर्फ तारिक दास ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के राणाघाट थाना क्षेत्र के मुहल्ला छोटा ब्रिज का रहने वाला है। राजमिस्त्री का काम सीखकर करीब 10 साल पहले मुंबई चला गया था। वहां पर कुछ साल काम करने के बाद वह दिल्ली आ गया था। वहां, उसे रिया नाम की लड़की मिली, जो पहले से देह व्यापार से जुड़ी थी। उसने रिया से शादी कर ली। दोनों ने मिलकर देह व्यापार का आनलाइन धंधा शुरू कर दिया। वाट्सएप के माध्यम से लड़कियों को बेच देते थे। इसके लिए उन्होंने पूरे देश में नेटवर्क बना रखा था। वाट्सएप ग्रुप में कम उम्र की लड़कियों की फोटो डालकर बोली लगती थी। आरोपित ने बताया कि वह 13 से 30 साल तक की लड़कियों को संपर्क में रखता था। आरोपित राणा शेख ने लोगों की नजरों से बचने के लिए दिल्ली के बुद्ध विहार में मोबाइल की दुकान खोल रखी थी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने मुरादाबाद सिविल लाइंस पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बताया कि राणा का नेटवर्क पूरे देश में था। काल डिटेल से पता चला है कि वह बांग्लादेश के लोगों से संपर्क में था। आगरा, बरेली, गाजियाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, अलीगढ़, हिसार, भिवाड़ी आदि शहरों में छामेमारी की जा रही है। उसके नेटवर्क के करीब 150 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है। छानबीन में पता लगा है कि राणा शेख और उसकी पत्नी का बांग्लादेश से भी कनेक्शन हो सकता है।

chat bot
आपका साथी