कोरोना का टीका लगवानेे को मुरादाबाद जिला अस्पताल में हंगामा, स्वास्थ्य कर्मचारी और लोगों के बीच हुई धक्का-मुक्की

Uproar in Moradabad District Hospital टीका लगवाने को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल के टीका केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों से लोग भिड़ गए। आलम ये हो गया कि लोगों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी कर डाली।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 08:53 AM (IST)
कोरोना का टीका लगवानेे को मुरादाबाद जिला अस्पताल में हंगामा, स्वास्थ्य कर्मचारी और लोगों के बीच हुई धक्का-मुक्की
दोपहर तीन बजे तक जिला अस्पताल में हंगामा चला, स्वास्थय कर्मियों ने चैनल किया बंद।

मुरादाबाद : Uproar in Moradabad District Hospital :  टीका लगवाने को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। शुक्रवार की दोपहर तीन बजे जिला अस्पताल के टीका केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों से लोग भिड़ गए। आलम ये हो गया कि लोगों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी कर डाली। इससे वहां खलबली मच गई। हंगामे की खबर पर नोडल अधिकारी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। जिले में टीका लगवाने के लिए लोगों की संख्या केंद्रों पर लगातार बढ़ रही है। हालात ये हैं कि प्रतिदिन टीकाकरण 10 हजार से ज्यादा पहुंच रहा है।

शहर के साथ ही देहात क्षेत्र के टीका केंद्रों में भी टीका लगवाने वालों की भीड़ लग रही है। हालात ये हैं कि लंबी कतार में लोगों का सब्र भी जवाब दे रहा है। शुक्रवार की दोपहर जिला अस्पताल के टीका केंद्र में बुजुर्ग भी लाइन में लगे थे। इस दौरान बिना लाइन से किसी कर्मचारी के पहचान वाले व्यक्ति को टीका लगवा दिया। इसके बाद कतार में लगे लोगों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने लोगों से मुंहजोरी की तो धक्का-मुक्की तक हो गई। इससे बाहर कतार में लगे लोगों ने भी हंगामा कर दिया।

हंगामें की खबर सुनकर नोडल अधिकारी डा. वीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। जिला अस्पताल कोरोना टीकाकरण केंद्र के नोडल अधिकारी डा. वीर सिंह ने बताया कि टीका केंद्र पर पहले टीका लगवाने को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया था। सभी को समझाकर टीका लगवाया गया है। लोगों से अपील है कि कर्मचारियों का सहयोग करें। सुबह से शाम तक लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। हम लोगों लाभार्थियों की सेवा के लिए लगे हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी