मुरादाबाद में एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती के दौरान हंगामा, वीडियो बनाने को लेकर हुआ व‍िवाद

जीवीके कंपनी में कर्मचारियों की भर्ती को लेकर बुद्धि विहार स्थित एएनएम सेंटर में वीडियो बनाने पर हंगामा हो गया। यहां तकरीबन 300 से ज्यादा युवा इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे थे। किसी युवक द्वारा वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद हो गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:26 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:26 AM (IST)
मुरादाबाद में एंबुलेंस कर्मचारियों की भर्ती के दौरान हंगामा, वीडियो बनाने को लेकर हुआ व‍िवाद
शांत करने के लिए पुलिस कर्मियों ने दो तीन युवकों को डंडे मारे तो अन्य लोग शांत हुए।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। जीवीके कंपनी में कर्मचारियों की भर्ती को लेकर बुद्धि विहार स्थित एएनएम सेंटर में वीडियो बनाने पर हंगामा हो गया। यहां तकरीबन 300 से ज्यादा युवा इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे थे। किसी युवक द्वारा वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद हो गया। इससे कर्मचारियों में हलचल मच गई। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन, हंगामा होता रहा। हंगामा शांत करने के लिए पुलिस कर्मियों ने दो तीन युवकों को डंडे मारे तो अन्य लोग शांत हुए। 

हरियाली तीज पर डांस :  आओ सखियों झूला झूलें, सावन का महीना है, इस समय पृथ्वी चारों तरफ हरियाली की चादर ओढ़े हुए है, आसमान में काले मेघ हैं और वर्षा की फुहारें हैं। शहर में क्लबों के हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। उमंग के साथ ड्रेस कोड में पहुंचीं महिलाओं ने खूब गीत गाने के साथ ही तीज की महत्ता बताई। मनोरंजक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से महिलाओं ने समां बांध दिया। ग्रांड विलेज में ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की सदस्याएं खूब सज धजकर पहुंची थीं। चेहरों पर हरियाली का उल्लास नजर आ रहा था। अतिथियों का स्वागत भी हरियाले अंदाज से क्लब अध्यक्ष डा. सुदीप कौर ने किया। इसके बाद उन्होंने सभी सदस्याें को तीज की बधाई दी। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष डा. बबीता गुप्ता ने त्योहार की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने सबका उत्साहवर्धन किया और बधाई दी। सचिव डा. रितु शर्मा ने मंच को सुसज्जित कर संचालन किया। कोषाध्यक्ष सुमिता कपूर ने सब का रजिस्ट्रेशन कर तीज के उपहार बांटे। कंवीनर भारती खट्टर, डा. शालू महाजन ने सुनियोजित तरीके से नृत्य, तंबोला और तीज क्वीन का चयन कराया। रिचा गुप्ता ने घूमर गाने पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। अंजू अग्रवाल, डा. शिवानी गर्ग, पिंकी, डा. मधुलिका बत्रा, विदुषी टंडन, रश्मि अग्रवाल ने नृत्य से समां बांध दिया। तू लौंग मैं इलायची पर डा. गरिमा, डा. स्मिता, डा. निधि, डा. अर्चना ने समूह नृत्य किया। तीज क्वीन का चयन निर्णायक मंडल डा. प्रीति गुप्ता, डा. सुगंधा अग्रवाल, निधि गुप्ता द्वारा रैंप वाक और प्रश्नों के उत्तर के द्वारा किया। तीज क्वीन का खिताब डा. रिचा गुप्ता को मिला फर्स्ट रनरअप, डा. श्वेता शर्मा रहीं, सेकंड रनरअप डा. स्मिता गोयल रही।

chat bot
आपका साथी