UP Roadways Bus Service : दीपावली के लिए 31 अक्टूबर से चलेंगी स्पेशल बसें, यात्र‍ियों को म‍िलेगी राहत

UP Roadways Bus Service दीपावली पर यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रशासन 31 अक्टूबर से स्पेशल बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके तहत 150 बसें चलाई जाएंगी। मुरादाबाद के चार कर्मचारी आनंद विहार बस अड्डे पर तैनात किए जाएंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 04:44 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 04:44 PM (IST)
UP Roadways Bus Service : दीपावली के लिए 31 अक्टूबर से चलेंगी स्पेशल बसें, यात्र‍ियों को म‍िलेगी राहत
चालक परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। UP Roadways Bus Service : दीपावली पर यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रशासन 31 अक्टूबर से स्पेशल बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके तहत 150 बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली से आने वाली भीड़ को बस उपलब्ध कराने के लिए मुरादाबाद के चार कर्मचारी आनंद विहार बस अड्डे पर तैनात किए जाएंगे।

दीपावली के समय दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग त्योहार पर घर जाते हैं। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण यात्रियों के पास कोई विकल्प नहीं बचता। पूर्वी उत्तर की ओर जाने वाले जिन यात्रियों को ट्रेन में टिकट नहीं म‍िल पाता, ऐसे यात्रियों को रोडवेज बसों से घरों तक पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है। रोडवेज प्रशासन ने 150 पूजा स्पेशल बसें चलाने की व्यवस्था की है। इसके अलावा अन्य बसों को भी जिस मार्ग से लिए भीड़ अधिक होगी, उस मार्ग के लिए चलाया जाएगा। लंबी दूरी की बसों में दो चालक की तैनाती की जाएगी। ऐसी बसें यात्रियों को छोड़ने के बाद बस शीघ्र लौट आएंगी। कम दूरी के बसों का फेरा भी बढ़ा दिया जाएगा। जिससे बसों की कमी की समस्याएं नहीं होगी। मंडल के सभी बस अड्डे पर भी बसों की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के सवार होते ही बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिस मार्ग पर यात्री नहीं होंगे उस मार्ग पर बसों को नहीं चलाया जाएगा। दिल्ली से मुरादाबाद की ओर आने वाले यात्रियों की भीड़ तीन नवंबर को सबसे अधिक होगी। तीन नवंबर को अधिकांश बसें दिल्ली की ओर भेजी जाएंगी। दीपावली खत्म होते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए छठ पूजा स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। अधिकांश बसें गोरखपुर, बस्ती आदि स्थानों के लिए चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि दीपावली स्पेशल बसों को चलाने के लिए तैयारी कर ली गई है। 31 अक्टूबर से स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इस बार भी चालक परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

chat bot
आपका साथी