UP Roadways Bus Service : रिश्तेदारों के घर पहुंचाने के ल‍िए आज चलाई जाएंगी अधिक बसें

रोडवेज प्रशासन ने बकरीद के बाद रिश्तेदारों से मिलने जाने लिए आज अधिक बसें चलाने जाने की व्यवस्था की है। जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी उस मार्ग पर बसें चलाई जाएंगी। बुधवार को बकरीद होने के कारण बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:35 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:35 AM (IST)
UP Roadways Bus Service : रिश्तेदारों के घर पहुंचाने के ल‍िए आज चलाई जाएंगी अधिक बसें
बकरीद पर मिलने जाने वालों की होगी भीड़।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। रोडवेज प्रशासन ने बकरीद के बाद रिश्तेदारों से मिलने जाने लिए आज अधिक बसें चलाने जाने की व्यवस्था की है। जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, उस मार्ग पर बसें चलाई जाएंगी। बुधवार को बकरीद होने के कारण बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। यात्रियों की संख्या कम होने से 20 फीसद बसें नहीं चलाई गईं। बकरीद के बाद तीन दिन तक रिश्तेदारों व दोस्तों से मिलने लोग आते जाते हैं। अधिकांश लोग मुरादाबाद से चन्दौसी, सम्भल, अमरोहा, कांठ, धामपुर आदि क्षेत्र में जाते हैं। इसके कारण रोडवेज बस अड्डे पर गुरुवार को आसपास क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ अधिक होती है।

प्रबंधन से इसके लिए बसों की विशेष व्यवस्था की है। लंबी दूरी की बसों के स्थान पर कम दूरी वाले स्थानों के लिए बसों को चलाया जाएगा। जहां के लिए भी़ड़ अधिक होगी, वहां से बसें तत्काल चलाई जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (पीतल नगरी) शिव बालक ने बताया कि बकरीद के बाद आसपास क्षेत्रों में जाने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। इसके लिए गुरुवार को बसों की व्यवस्था की गई है। बाहर के बकरीद मनाने आने वाले शनिवार व रविवार को वापस लौटने शुरू हो जाएंगे। इसके बाद दिल्ली व अन्य मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

पदाधिकार‍ियों को सौंपे मनोनयन पत्र : रामपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की  बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने जिला संभल के व्यापार मंडल का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए। इनमें विनोद कुमार यादव को राष्ट्रीय सचिव, उमाकांत शर्मा को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव, नारायण शर्मा को मुरादाबाद मंडल का मंडल सचिव, चंद्रशेखर को संभल का जिलाध्यक्ष, संजीव कुमार गुप्ता को संभल का जिला संगठन मंत्री, रामबाबू वार्ष्णेय को संभल का जिला मंत्री, रबन कुमार को संभल का कोषाध्यक्ष, श्रीकृष्ण भारद्वाज को संभल का वरिष्ठ मीडिया प्रभारी, अनिरुद्ध कुमार शर्मा को संभल का जिला मीडिया प्रभारी, जगत नारायण को बबराला का नगराध्यक्ष, राजीव कुमार को बबराला का नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने सभी पदाधिकारियों से पुरजोर तरीके से व्यापारियों एवं आम जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि किसी भी परिस्थिति में हम अपने पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने को तैयार हैं। इस अवसर पर राज बहादुर यादव, सलविंदर विराट, लालमन सैनी, राजेंद्र सैनी, विजयपाल सैनी, सुरेंद्र गुप्ता, प्रवीण गुज्जर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी