दुखद, बेटी को विदा करने से पहले ही जेई दुनिया से हो गए अलविदा

मुरादाबाद : बिजली विभाग रामपुर में अवर अभियंता खुशनूद खां की मौत से परिवार में गम का माहौल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 04:50 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 05:31 PM (IST)
दुखद, बेटी को विदा करने से पहले ही जेई दुनिया से हो गए अलविदा
दुखद, बेटी को विदा करने से पहले ही जेई दुनिया से हो गए अलविदा

मुरादाबाद : बिजली विभाग रामपुर में अवर अभियंता खुशनूद खां की मौत से परिवार में गम का माहौल है। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। वह जल्द ही अपनी बड़ी बेटी की शादी करना चाहते थे। उन्होंने बेटी का रिश्ता शहर के मशहूर निजी चिकित्सक के बेटे के यहां तय कर दिया था। उनकी बेटी दिल्ली में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। घर में उसकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। बिजली विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले खुशनूद खां बिजली विभाग में जेई थे। उनकी तैनाती दुर्गनगला बिजलीघर पर थी। रात आठ बजे वह बिजलीघर से ड्यूटी पूरी कर घर आ रहे थे। शहजादनगर थाने के पास दुर्गनगला बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत नीचे गिर गए। ट्रक का पहिया उनकी एक टांग पर होकर गुजर गया। इससे उनकी टांग कुचल गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर रेफर सूचना पर पहुंची शहजादनगर पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें मुरादाबाद कॉसमास अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर उनकी मौत की खबर से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें परिजनों, रिश्तेदारों के अलावा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे। शहजादनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ¨सह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा कायम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी