रात में भी कपूर कंपनी पुल की मरम्मत का काम जारी

बरसात से कपूर कंपनी पुल की मरम्मत का काम कुछ धीमा हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 02:41 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 02:41 AM (IST)
रात में भी कपूर कंपनी पुल की मरम्मत का काम जारी
रात में भी कपूर कंपनी पुल की मरम्मत का काम जारी

मुरादाबाद : बरसात से कपूर कंपनी पुल की मरम्मत का काम कुछ धीमा हो गया है। हालांकि लाइनपार के लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे दिन-रात काम करा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक इसकी निगरानी कर रहे हैं।

महानगर की बड़ी आबादी लाइनपार क्षेत्र में रहती है। यहां के लोगों को शहर में आने के लिए कपूर कंपनी पुल का सहारा लेना पड़ता है। 24 साल पुराना यह पुल जर्जर हो गया है। रेल प्रशासन ने मरम्मत के लिए 16 सितंबर से 10 अक्टूबर तक कपूर कंपनी पुल को बंद कर दिया है। इससे लाइनपार के लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। रेल लाइन पार कर आना-जाना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन चालक लोकोशेड पुल से होकर आते व जाते हैं। इस पर पुल पर जाम लगने से परेशानी होती है। कपूर कंपनी पुल की मरम्मत इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन से की जाती है। दो दिन से बारिश होने के कारण वेल्डिंग नहीं हो पा रही है।

गोविंद नगर एफओबी का मांगा ब्लू प्रिंट

मुरादाबाद : रेलवे प्रशासन की ओर से गोविंद नगर फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास किया जा चुका है। अब उत्तर रेलवे मुख्यालय से नक्शे का ब्लू प्रिंट मांगा है। उत्तर रेलवे मुख्यालय का इंजीनिय¨रग विभाग नक्शा स्वीकृति के बाद ब्लू प्रिंट तैयार करता है। इसमें पुल की उंचाई, ढांचे में लोहे की मोटाई, पिलर कहा लगाना है आदि छोटी-छोटी जानकारियां होती है। मार्च तक एफओबी तैयार करने की योजना है। इससे गोविंद नगर वासियों को आने-जाने का रास्ता मिल जाएगा। दस अक्टूबर तक मरम्मत कर कपूर कंपनी पुल चालू कर देने की योजना है। गोविंद नगर फुट ओवरब्रिज का काम तेजी से शुरू करने के लिए उत्तर रेलवे मुख्यालय से ब्लू प्रिंट मांगा गया है। दोनों निर्माण पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अजय कुमार सिंघल,

मंडल रेल प्रबंधक,

उत्तर रेलवे मुरादाबाद

chat bot
आपका साथी