कचहरी में पेशी पर आए बंदियों को बेचा जा रहा गांजा

महानगर में नशे के सामान की तस्करी जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंच गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 02:42 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 02:42 AM (IST)
कचहरी में पेशी पर आए बंदियों को बेचा जा रहा गांजा
कचहरी में पेशी पर आए बंदियों को बेचा जा रहा गांजा

मुरादाबाद :महानगर में नशे के सामान की तस्करी जेल की सलाखों के पीछे तक पहुंच गई है। पुलिस ने कचहरी से एक गांजा बेचने वाले को गिरफ्तार किया है, जो खेप सेशन हवालात में बंदियों को मुहैया कराता था। आरोपित के कब्जे से 10 ग्राम गांजा भी मिला है।

एसएसपी जे रविन्दर गौड ने मंगलवार की सुबह नशे के सामान की तस्करी करने के आरोपितों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चलाया। एएसपी अपर्णा गुप्ता के नेतृत्व में कचहरी में चेकिंग के दौरान पुलिस ने सेशन हवालात के पीछे से मयंक पुत्र नवल किशोर निवासी गोविंद नगर को गिरफ्तार कर लिया, जो कचहरी में पेशी पर आए बंदियों को गांजा मुहैया करा रहा था। जांच में सामने आया कि मयंक गुप्ता काफी दिनों से बंदियों को गांजा सप्लाई कर रहा था। बंदी पेशी के दौरान ही नशा करते थे। पुलिस अब मयंक के पूरे गिरोह की धरपकड़ में जुट गई है। माना जा रहा है कि मयंक के साथ बंदियों को नशे का सामान मुहैया कराने के लिए पूरा गैंग काम कर रहा है। उसके अलावा सिविल लाइन पुलिस ने 520 ग्राम स्मैक के साथ दौलतपुर के कपिल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया है, जो घर से ही स्मैक की सप्लाई करता था। मझोला पुलिस ने भी लाइनपार ढक्का के रहने वाले हयात पुत्र कल्लू को पकड़ा है। उसके पास से स्मैक की 31 पुड़िया मिली हैं। एएसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि अभियान चलाकर नशे के धंधे में जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग जगह से सट्टा खेलने वाले 18 लोगों को पकड़ा है।

chat bot
आपका साथी