UP Government के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक बोले, भाजपा ने साढ़े चार साल में किया कानून का राज स्थापित

Four and Half Years of Yogi Government उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और रामपुर जिले के प्रभारी बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो गए है। इस अवधि में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। भाजपा ने कानून का राज स्थापित किया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 03:47 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 03:47 PM (IST)
UP Government के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक बोले, भाजपा ने साढ़े चार साल में किया कानून का राज स्थापित
रामपुर के विकास भवन सभागार में प्रेसवार्ता में बोलते जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक।

मुरादाबाद, जेएनएन। Four and Half Years of Yogi Government :  उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और रामपुर जिले के प्रभारी बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे हो गए है। इस अवधि में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। भाजपा ने कानून का राज स्थापित किया है। प्रभारी मंत्री रविवार को विकास भवन सभागार में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की अब तक की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा ने जब प्रदेश की बागडोर संभाली तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था की थी। इससे पहले प्रदेश में जंगल राज था।

अपराध और अपराधियों का बोलबाला था। लूट, डकैती, छिनैती, अपहरण जैसे अपराध हो रहे थे। अपराधी रायफलें औ बंदूकें लेकर खुलेआम घूमते थे। पहले महिलाएं घर से बाहर निकलने में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं। भाजपा ने अपराधियों को उनकी सही जगह दिखाई। अपराधी अब या तो जेल में हैं या प्रदेश से बाहर भाग गए हैं। उनके द्वारा अपराध करके अर्जित की गई संपत्ति कुर्क कर दी गई है। अब माफिया संगठित होकर अपराध करने में सक्षम नहीं हैं। महिलाएं रात में भी घर से बाहर निकल सकती हैं। कोरोना महामारी को भाजपा ने रणनीति बनाकर हराने में कामयाबी पाई। इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन बनाने में कामयाबी मिली। वैक्सीनेशन में भी हमने रिकार्ड बनाया है। 70 करोड़ भारतीयों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। आयुष्मान योजना के जरिए गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी